शादी तय होने के 24 घंटे के अंदर लेडी प्रिंसिपल ने लगाई फांसी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उतारा शव, दीपावली त्यौहार के दौरान महिला ने की खुदकुशी
Within 24 hours of the marriage being fixed the lady principal hanged herself the police broke the door and removed the body the woman committed suicide during the Diwali festival
दीपावली त्यौहार के दौरान महिला ने की खुदकुशी
बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी. मामले की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोंधरा स्थित अच्छे नगर मोहल्ला वार्ड नंबर 2 में निवास करने वाले जनकराम केवट की पत्नी लक्ष्मी बाई ने बुधवार की देर रात अपने ही घर में म्यार में साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जिंदगी खत्म कर ली. घर में सो रही बेटी देर रात उठी तो घर के परछी में म्यार में साड़ी के सहारे मृतका मां झूल रही थी.
वही बताया जा रहा है कि मृतका के पति जनक केवट अपने तीन बच्चों को लेकर अपने ससुराल बहतरा नाच गम्मत देखने गया हुआ था. घर में सिर्फ उसकी एक बेटी साथ में थी. जिसके बाद इसकी खबर बेटी ने अपने पिता को दी. घटना को सुन पिता रात में ही घर पहुंचे और इसकी खबर डायल 112 को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने गुरुवार सुबह शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया.
वही महिला किन कारणों से रात में आत्मघाती कदम उठाई यह पुलिसिया जांच में साफ होगा. फिलहाल पचपेड़ी पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
शादी तय होने के 24 घंटे के अंदर ही लेडी प्रिंसिपल ने लगाई फांसी, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उतारा शव
अमरोहा : यूपी के अमरोहा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. हैरानी की बात ये है कि महिला की शादी तय हुई थी और उसने शादी तय होने के 24 घंटे के भीतर ही फांसी लगा ली. जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया है.
अमरोहा में एक महिला प्रिंसिपल ने शादी तय होने के 24 घंटे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली. प्रिंसिपल और मां अकेले रहते थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हर पहलू पर जांच की बात कही है. घटना थाना गजरौला के गंगानगर मोहल्ले की है.
जनपद अमरोहा के थाना गजरौला के गंगानगर मोहल्ले में अपनी मां के साथ रहने वाली महिला प्रिंसिपल मनीषी उम्र 30 साल ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. खुदकुशी की खबर मिलते ही पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रिंसिपल मनीषी की मां के मुताबिक बेटी मनीषी संभल के गांव दवोंई कला के जूनियर हाई स्कूल में प्रिंसिपल थी. मंगलवार को बेटी मनीषी को मेरठ से लड़के वाले देखने आए थे. उनके जाने के बाद मनीषी गुमसुम हो गई और सुबह उठी तब भी कुछ शांत थी. सुबह का नाश्ता करने के बाद मनीषी फिर अपने कमरे में चली गई.
दोपहर तक ना उठने के बाद जब मां खाना खाने के लिए उसे उठाने गई तो अंदर से कोई आवाज ना आने पर खिड़की से झांककर देखा. कमरे के अंदर मनीषी फंदे पर लटकी हुई थी. ये नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई. जिसे सुनकर आसपास के लोग आए और खबर पुलिस को दी गई. पुलिस ने फौरन आकर दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मां ने बताया कि मैंने मनीषी से कहा भी था कि अगर तुझे ये रिश्ता पसंद नहीं है तो मना कर देते हैं. लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया था. सुबह चाय नाश्ता कर चुपचाप अपने कमरे में चली गई थी. मनीषी के पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है. पिता स्टेशन अधीक्षक थे. मनीषी के दो भाई दो भाई रजनीश और अवनीश हैं. जो नोएडा में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं. थाना गजरौला प्रभारी ने बताया कि अभी तक खुदकुशी की वजह का पता नहीं चला है. हर एंगल पर जांच चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



