अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ छापामारी, गांजा बिक्री करने वाली महिला को अभनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा सलाखों के पीछे

In a raid against illegal narcotics, Abhanpur police arrested a woman selling cannabis and sent her to judicial custody.

अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ छापामारी, गांजा बिक्री करने वाली महिला को अभनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा सलाखों के पीछे

रायपुर/अभनपुर : अभनपुर पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कामयाबी मिली है. पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी महिला से पुलिस ने छापा मरकर 1.155 कि.ग्राम गांजा जप्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबीर से खबर मिली कि ग्राम कोलर के भारत माला परियोजना ओव्हरब्रिज के पास बने झोपड़ी में आरोपी माया कश्यप निवासी बासीन ने अवैध तरीके से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए रखने एवं पालीथीन के छोटे-छोटे पाउच में गांजा रखकर ओव्हरब्रिज के नीचे बिक्री कर रहा है.
इस खबर सूचना पर मुखबीर सूचना रोजनामचा में दर्ज कर गवाहों दुष्यंत यदु और साधूराम साहू को तलब कर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के जाकर संदेही से मुखबीर सूचना से अवगत कराकर आरोपी को उसके झोपड़ी की तलाशी लेने की सहमति लेकर पहले पुलिस एवं गवाहों एवं पुलिस स्टाफ तथा पुलिस वाहन की तलाशी लिवाकर पुलिस के द्वारा संदेही के झोपड़ी की तलाशी ली गई.
तलाशी के दौरान पाटा के नीचे एक पालीथीन में खाकी कलर के टेप में लपेटा मादक पदार्थ गांजा एवं अपने शरीर में 30 पैकेट पारदर्शी पालीथीन के पाउच में गांजा मिला. जिसे गवाहों के रगड़कर सूंघकर जलाकर पहचान कराया. जो मादक पदार्थ गांजा होना पाया. जिसके बाद मादक पदार्थ गांजा रखने या बिक्री करने के बारे में वैध कागजात हो तो पेश करने कहा गया. जो नहीं होना बताई और गांजा को अवैध तरीके से बिक्री करना कबूल किया.
जिसके बाद तौल गवाह जयटंडन को इलेक्ट्रानिक तौल मंगाया गया. उसके बाद तौल करने से पहले सत्यापन कराया गया. जो सही होना पाया गया. जप्त गांजा का तौल कराया गया तो एक पालीथीन के पैकेट में रखे गांजा 1.055 कि0ग्रा0 एवं 30 पाउच में रखे गांजा का वजन 100 ग्राम – जुमला 1.155 कि.ग्राम होना पाया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से आरोपी श्रीमती माया कश्यप से 12 सितम्बर 2026 को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर जुडिशियल रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?