12 साल की नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय आरोपी राकेश गिरफ्तार, लड़की सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द
A young man lured away a 12-year-old minor girl; the 22-year-old accused, Rakesh, has been arrested on charges of rape, and the girl has been safely handed over to her family.
बिलासपुर/चकरभाठा : बिलासपुर जिला में चकरभाठा थाना क्षेत्र में 12 साल 4 महीने की नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय राकेश जांगड़े को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान राकेश जांगड़े उम्र 22 साल निवासी डीगोरा चरोटी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली के रूप में हुई है. पुलिस ने नाबालिग को भी आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई 2026 को बच्ची के परिजनों ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 12 साल 4 महीने की बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. नाबालिग से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और बच्ची की तलाश के लिए टीम गठित की.
खबर के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने बच्ची और संदिग्ध युवक के संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की. इसी दौरान मिली सटीक खबर के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश जांगड़े की पतासाजी करते हुए उसे पकड़ा और उसके कब्जे से नाबालिग बच्ची को बरामद किया. इसके बाद बच्ची को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया की गई.
विधिवत पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी राकेश जांगड़े को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी राकेश जांगड़े ने जुर्म करना कबूल किया है.
पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी राकेश जांगड़े के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 64(2)(एम) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई की है. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया गई
गिरफ्तार आरोपी
राकेश जांगड़े पिता बहादुर जांगड़े उम्र 22 साल निवासी डीगोरा चरोटी थाना पथरिया जिला मुंगेली छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



