विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए राजिम आ रहे पिकअप और बाइक की आमने-सामने देर रात जोरदार टक्कर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, ड्राइवर फरार
A pickup truck and a motorcycle collided head-on with great force late at night while heading to Rajim for the immersion of the Vishwakarma idol; a young man died a tragic death on the spot, and the driver fled the scene.
रायपुर/अभनपुर : रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. पचेड़ा-थनौद मार्ग के पास पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार एक अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद अभनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहा था पिकअप
मी जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में रायपुर के भनपुरी क्षेत्र से लोग विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए राजिम जा रहे थे. पिकअप में करीब दर्जन भर महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे. हादसे के दौरान पिकअप में सवार कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है.
चालक वाहन छोड़कर फरार
हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन हालात में हुआ और टक्कर के समय दोनों वाहनों की स्पीड कितनी थी.
मृतक की पहचान नहीं हुई
मृतक बाइक सवार युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है.
सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
अभनपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील किया कि सड़क पर सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें. ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार पिकअप ड्राइवर की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



