मैनपुर में अध्यक्ष श्रीमती नुरमति मांझी और जिला पंचायत कार्यालय गरियाबंद में अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने किया ध्वजारोहण
President Smt Nurmati Manjhi in Mainpur and President Smt Smriti Thakur hoisted the flag in District Panchayat Office Gariaband
गरियाबंद जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने किया ध्वजारोहण
गरियाबंद : जिला पंचायत कार्यालय गरियाबंद में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर ने आज स्वतंत्रता दिवस के 77 वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहणकर किया. इस दौरान राष्ट्रगान गाया गया और गरियाबंद जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी.
इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, अंजली खलखो एवं जिला पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
जनपद पंचायत कार्यालय मैनपुर में अध्यक्ष श्रीमती नुरमति मांझी ने किया ध्वजारोहण
गरियाबंद : तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. सुबह 7:30 बजे जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नूरमति मांझी ने पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया.
इस दौरान राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया और पूरा जनपद परिसर भारत माता की जय गगनभेदी जयकारे से गूंज उठा. इस मौके पर प्रमुख रुप से जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती नंद कुमारी राजपूत, जनपद सदस्य मनोज मिश्रा, डाकेश्वर नेगी, जनपद सीईओ डी एस नागवंशी, पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार धुर्वा, बोध पटेल, पतिराम साहू, चंद्र किशोर नागेश, लिवास पटेल एवं जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी बड़ी तादाद में मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



