TRAI के आदेश के बाद 28 नहीं अब पूरे 30 दिन चलेगा प्लान, टेलीकॉम कंपनियों ने खेला नया पैंतरा, 30 दिन के रिचार्ज पर वसूल रहे तीस रुपये ज्यादा!
Big news for mobile users: plans will now last a full 30 days instead of 28; for those who do not need data, recharge packs offering only voice and SMS will also be available.
मोबाइल रिचार्ज कराने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव हुआ है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशंस 2026 में संशोधन किया है. नए प्रावधानों के तहत ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है. इस बदलाव से 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान की वजह से होने वाले अतिरिक्त रिचार्ज का दबाव कम हो सकता है. हालांकि अलग अलग कंपनियों के प्लान, कीमत और लागू होने की तारीख अलग हो सकती है. TRAI) के आदेश के बाद मोबाइल यूजर्स को राहत मिलने की उम्मीद थी. लेकिन टेलीकॉम कंपनियों ने नया तरीका निकाल लिया है। TRAI ने निर्देश दिया था कि रिचार्ज प्लान 30 दिनों के होने चाहिए. इसके बावजूद कंपनियों ने 28 दिन वाला पुराना प्लान जारी रखा और उसके साथ नया 30 दिन का प्लान पेश कर दिया.
28 दिन के चक्र से मिलेगी राहत, महीने की अवधि पर आधारित होंगे प्लान
अब तक कई प्रीपेड प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आते रहे हैं. ऐसे में 12 महीने की अवधि पूरी करने के लिए ग्राहकों को साल में 12 से ज्यादा बार रिचार्ज कराना पड़ता था. 30 दिन की वैलिडिटी वाले विकल्प उपलब्ध होने पर ग्राहक कैलेंडर महीने के हिसाब से अपना रिचार्ज कर सकेंगे. इससे बार बार रिचार्ज कराने की जरुरत कम होगी और पूरे साल के खर्च को समझना भी आसान हो सकता है.
डेटा की जरूरत नहीं तो सिर्फ कॉल और SMS वाला विकल्प
नए नियमों में ऐसे ग्राहकों के लिए भी विकल्प बढ़ाने की बात है. जिन्हें मोबाइल इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है. टेलीकॉम कंपनियों को केवल वॉयस कॉल और SMS की सुविधा वाले प्लान उपलब्ध कराने होंगे. इस तरह जिन ग्राहकों का मोबाइल इस्तेमाल मुख्य रूप से फोन कॉल और मेसेज भेजने तक सीमित है. उन्हें डेटा वाले पैक के लिए अतिरिक्त भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी.
फीचर फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए उपयोगी बदलाव
देश में बड़ी तादाद में ऐसे मोबाइल यूजर्स हैं जो अभी भी कीपैड या फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं. इनमें बुजुर्गों समेत ऐसे ग्राहक भी शामिल हैं. जिन्हें इंटरनेट डेटा की नियमित जरूरत नहीं होती है. इन ग्राहकों के लिए वॉयस और SMS आधारित रिचार्ज विकल्प अधिक उपयोगी हो सकते हैं. इससे उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक टेलीकॉम सेवा चुनने का विकल्प मिलेगा.
TRAI के आदेश के बाद 28 नहीं अब पूरे 30 दिन चलेगा प्लान, टेलीकॉम कंपनियों का नया पैंतरा, 30 दिन के रिचार्ज पर वसूल रहे तीस रुपये ज्यादा
नया रेट क्या है?
AIRTEL टेलीकॉम कंपनी द्वारा जारी नए रिचार्ज प्लान के मुताबिक
28 दिन का रिचार्ज: 349 रुपये
30 दिन का रिचार्ज: 379 रुपये
जनता को उम्मीद थी कि 28 दिन वाले प्लान को ही 30 दिन का बना दिया जाएगा, लेकिन कंपनियों ने दोनों प्लान अलग-अलग रख दिए. नतीजा यह हुआ कि यूजर्स को मासिक रिचार्ज के लिए ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस कदम को टेलीकॉम कंपनियों का ‘नया खेल’ बताया है. कई लोगों का कहना है कि TRAI के आदेश का सही मतलब निकालने के बजाय कंपनियों ने महंगाई बढ़ा दी है.
.ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



