जौहरी बाजार में देर रात पोस्टर लगाने से विवाद, MLA बालमुकुंद आचार्य पर दर्ज हुई FIR, भाजपा विधायक ने मांगी माफी, उठी गिरफ्तारी की मांग

Controversy over putting up posters late at night in Johri Bazaar, FIR lodged against MLA Balmukund Acharya, BJP MLA apologized, demand for arrest raised

जौहरी बाजार में देर रात पोस्टर लगाने से विवाद, MLA बालमुकुंद आचार्य पर दर्ज हुई FIR, भाजपा विधायक ने मांगी माफी, उठी गिरफ्तारी की मांग

जयपुर : जयपुर के जौहरी बाजार में देर रात जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाने पर दो पक्षों में विवाद हुआ. काफी देर तक प्रदर्शनकारी मौके पर जमे रहे. जिसके बाद एहतियातन भारी तादाद में पुलिस बल भी तैनात किया गया. वहीं, बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया गया है. इस दौरान भीड़ उग्र हो गई और बड़ी चौपड़ पर हजारों लोग इकट्ठा हो गए. 
मिली जानकारी के मुताबिक देर रात राजधानी जयपुर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाने को लेकर  बड़ा विवाद खड़ा हो गया. लोगों ने विधायक बालमुकुंद आचार्य की गिरफ्तारी की मांग की. बीजेपी के हवा महल सीट से विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
इस दौरान कांग्रेस विधायक रफीक खान और अमीन कागजी भीड़ को समझाने की कोशिश करते रहे. लेकिन हजारों लोगों की भीड़ कार्रवाई पर अड़ी रही. दोनों विधायक समेत मस्जिद कमेंटी के सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ से मुलाकात की. पुलिस कमिश्नर ने उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. विधायकों ने भीड़ को समझाने का काफी प्रयास किया.
काफी मशक्कत के बाद भीड़ ने दोनों की बात मानी और जामा मस्जिद, बड़ी चौपड़ समेत पूरे इलाके को खाली किया. इस दौरान एसीपी कुंवर राष्ट्रदीप, रामेश्वर सिंह, डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा समेत बड़ी तादाद में पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे.
वीडियो जारी करते हुए विधायक ने कहा- अगर मेरे द्वारा किसी की भावनाएं आहत हुई तो मैं खेद प्रकट करता हूं, आतंकवाद के खिलाफ हमें एक होकर खड़े रहना है. आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मारा और धर्म के नाम पर एक साजिश रचने की कोशिश की. हमें उनकी साजिश को समझना है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB