रायपुर में चिकन सेंटर कर्मचारी की दिनदहाड़े मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत, सामने आया LIVE VIDEO, आरोपी सुनील गिरफ्तार

Chicken centre employee stabbed in broad daylight in Raipur, died during treatment, LIVE VIDEO surfaced, accused Sunil arrested

रायपुर में चिकन सेंटर कर्मचारी की दिनदहाड़े मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत, सामने आया LIVE VIDEO, आरोपी सुनील गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक चिकन सेंटर कर्मचारी की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. इस पुलिस ने मामलें में हत्या का मामला दर्ज किया है. और आरोपी को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया है. यह मामले तेलीबांधा थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 1:45 बजे सुनील चौहान चिकन सेंटर पर मुर्गा खरीदने पहुँचा था. मुर्गा तौलकर देने के बाद पैसे मांगे जाने पर आरोपी ने पहले बहस की और फिर दुकान में लगे मोबाइल को जबरन उठा लिया. चिकन सेंटर कर्मचारी नरेश कुमार धीवर ने जब मोबाइल वापस मांगा. तो आरोपी ने उसे गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ मारा और धक्का देकर सीढ़ियों पर जोर से पटक दिया.
इस हमले से नरेश कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा. उसे मां शारदा नर्सिंग होम, फिर मेकाहारा और आखिर में डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान 22 अप्रैल 2025 को खून ज्यादा बहने की वजह से युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.
वारदात की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील चौहान के खिलाफ पहले धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था. बाद में पीड़ित के कोमा में चले जाने और मौत हो जाने के बाद मामले में गंभीर धाराएँ धारा 100 और 103(1) बीएनएस जोड़ दी गईं.
तेलीबांधा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 26 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले की जांच अभी भी जारी है. जांच के दौरान गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया.
आरोपी
सुनील चौहान पिता बलिराम चौहान उम्र 28 साल निवासी पार्वती नगर, थाना खम्हारडीह, रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB