उंगली पर लगी स्याही दिखाने पर शहर के होटल-रेस्टोरेंट में मिलेगी 30% तक छूट, अलग-अलग होटलों में 5 दिनों तक मिलेगा आकर्षक ऑफर
On showing the ink on the finger you will get up to 30 discount in hotels and restaurants of the city attractive offers will be available for 5 days in different hotels
रायपुर : मतदाता जागरुकता अभियान के नाम पर रायपुर दक्षिण उप-चुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने चुनाव आयोग की पहल पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. मतदान करने वालों को शहर के होटल-रेस्टॉरेंट में खाने-पीने और होटल बुकिंग में विशेष ऑफर दिया जाएगा. शहर की प्रतिष्ठित सुखसागर रेस्टॉरेंट, मंजू-ममता रेस्टॉरेंट, बेबीलॉन, मेय-फेयर और फेयर-वे होटल की तरफ से मतदाताओं को विशेष छूट दे रही है. इस डिस्काउंट ऑफर का फायदा लेने मतदाता को अपने उंगली पर लगी स्याही दिखानी होगी.
मतदाता जागरुकता अभियान के चलते रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में वोट देने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने यह मुहिम चलाई गई है. इसी कड़ी में एमजी रोड स्थित सुखसागर और मंजू-ममता रेस्टॉरेंट में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक मतदाताओं को बिल में 5 % की छूट दी जाएगी. वहीं, नवा रायपुर स्थित होटल मेय-फेयर में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदाताओं को मेन्यू पर 30% डिस्काउंट मिलेगा और तीन बुफे लेने पर एक बुफे फ्री मिलेगी.
साथ ही नवा रायपुर स्थित होटल फेयर-वे में 13 नवंबर से 19 नवंबर तक मतदाताओं को मेन्यू पर 30% डिस्काउंट और रुम बुकिंग में 25% मिलेगा. मतदाता जागरुकता अभियान को अपना समर्थन देते हुए वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन होटल ने मतदाताओं को विशेष छूट देते हुए रुम बुकिंग पर 30%, मॉकटेल पर 25%, मेन्यू पर 20%, बुफे पर 15% डिस्काउंट देने के साथ ही 3 बुफे लेने पर 1 बुफे फ्री दिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



