कारोबारी के बेटे की शादी कराने का दिया झांसा, सात लोगों ने निभाए किरदार, कथित पत्नी समेत सातों के खिलाफ जुर्म दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
Seven people played the role of a fraudster who promised to get his son married, crime registered against all seven including the alleged wife, one accused arrested
दुर्ग : सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने व्यवसायी के बेटे की शादी कराने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है. फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है.
प्रार्थी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया है कि शादी के बाद दूल्हे ने कथित पत्नी का आधार कार्ड मांगा तो बहाने बनाने लगी. शक हुआ तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ. जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत पुलिस में की. पुलिस ने शिकायत के आधार पर कथित पत्नी समेत सातों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.
सभी आरोपियों ने अपने नाम बदलकर अपना परिचय बताया था. इस मामले में कथित दुल्हन पूर्वा जैन, विवाह एजेंट सरला, पूर्वा के भाई संतोष समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी. सभी आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी से अलग-अलग बहाना बनाकर 17.5 लाख रुपए की ठगी की है.
इस मामले में एक आरोपी मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है. आरोपी संतोष शर्मा उर्फ संतोष जैन ने प्रार्थी को ठगने के लिए दुल्हन के भाई का किरदार निभाया था. वहीं पुलिस ने कथित पत्नी पूर्वा भारती जैन और उनके कथित रिश्तेदार शांतिलाल जैन, विवाह एजेंट सरला जैन, महावीर जैन सूरत वाले, महावीर गांधी और रीना जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
इस बारे में 9 सितंबर 2024 को आपापारा दुर्ग निवासी संतोष जैन शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 2 अप्रैल 2024 को पूर्वा भारती जैन, शांतिलाल जैन, सरला जैन, संतोष जैन, महावीर जैन, महावीर गांधी व रीना जैन द्वारा एक राय होकर शादी कराने के नाम पर 17 लाख 50 हजार रुपए ले लिए. आरोपी ने महिला का फर्जी भाई बनकर ठगी की। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.
शिकायत के आधार कोतवाली थाना प्रभारी विजय कुमार यादव के नेतृत्व में आरोपी की पतासाजी के टीम गठित किया गया. आरोपी के मोबाइल नंबर का सीडीआर से आरोपी का पता इंदौर होने पर टीम रवाना किया गया. आरोपी का टावर लोकेशन इंदौर के कई स्थानों पर पता तलाश करते रहे. बाद टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी का लोकेशन मकान नं. 571 अशोक नगर, अंबिकापुरी, थाना एरोड्रम, इंदौर (म.प्र.) में होने से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी संतोष शर्मा इंदौर से ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर आरोपी को दुर्ग लाकर अदालत में पेश किया गया.
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों ने अपने नाम बदलकर अपना परिचय बताया था. इस मामले में कथित दुल्हन पूर्वा जैन, विवाह एजेंट सरला, पूर्वा के भाई संतोष व अन्य ने फर्जीवाड़ा करने के लिए अलग अलग किरदार निभाए. आरोपी संतोष शर्मा उर्फ संतोष जैन ने प्रार्थी को ठगने के लिए दुल्हन के भाई का किरदार निभाया था. वहीं पुलिस ने कथित पत्नी पूर्वा भारती जैन और उनके कथित रिश्तेदार शांतिलाल जैन, विवाह एजेंट सरला जैन, महावीर जैन सूरत वाले, महावीर गांधी और रीना जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



