कर्ज से परेशान किसान ने किया जहर का सेवन, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, सदमे में परिवार, परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Debt-ridden farmer consumed poison, died during treatment in hospital, family in shock, relatives accused of torturing him

कर्ज से परेशान किसान ने किया जहर का सेवन, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, सदमे में परिवार, परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम भरनी में एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर अपनी जान दे दी. किसान बृजभान बिंझवार ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जिसके बाद परिजन उसे सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे. करीब दो घंटे तक इलाज चला. लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके. यह घटना सकरी थाना क्षेत्र के भरनी की है.
परिजनों का आरोप है कि बृजभान सिंह बिंझवार पर कर्ज का भारी बोझ था और वसूली के लिए कुछ लोग उसे रोज परेशान करते थे. इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया.
सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम भरनी में कर्ज के बोझ से दबे एक किसान बृजभान बिंझवार ने जहर खा लिया. परिजन उसे फौरन सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवार का कहना है कि कर्जदाताओं के दबाव और रोजाना की मानसिक प्रताड़ना से वह परेशान था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि मृतक किसान बृजभान सिंह बिंझवार ने खेती के लिए कर्ज लिया था. परिजनों ने ज्वाला खांडे पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI