नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने दो साल से फरार पति-पत्नी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, एक फरार आरोपी की तलाश जारी
Lakhs of rupees were defrauded in the name of getting a job, police arrested the husband and wife who were absconding for two years and sent them behind bars, search for another absconding accused continues
बिलासपुर : नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनो पिछले दो साल से फरार थे और रायपुर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे.। मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रुद्र कुमार कौशिक पिता विजय कौशिक उम्र 23 साल निवासी अमसेना पोस्ट सकरा थाना हिरी ने 27 अगस्त 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी ललित केसरवानी रजनी केसरवानी अभिरुप मंडल और डॉक्टर चंद्र प्रकाश प्रधान ने 26 अगस्त 2018 को वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर 250000₹ और इसकी पहचान के हरीश कुमार वर्मा निवासी बोदरी से FCI में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी लगने के नाम से 650000 ठगी किया है.
इस रिपोर्ट पर धारा 420,34 IPC का जुर्म कायम कर 29 दिसंबर 2023 को एक आरोपी डॉ चंद्र प्रकाश प्रधान जो गिरफ्तार कर चालान पेश किया गया.
इस मामले के बाकी आरोपी फरार थे. दो आरोपी ललित केसरवानी और रजनी केसरवानी दोनो पति पत्नी को उसके उसके किराए के मकान गोकुल विहार रायपुर से गिरफ्तार कर 2 फ़रवरी 2025 को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया. एक अन्य आरोपी अभिरुप मंडल की तलाश जारी है. इस कार्यवाही में SI OP कुर्रे, ASI जीवन जायसवाल, प्र आर निर्मल सिंह,अमर चंद्रा, महिला आर. प्रियंका सिंह एवं आर सतपुरन जांगड़े,का विशेष योगदान रहा.
आरोपी
01 ललित केसरवानी पिता स्व मिठाई लाल उम्र 44 साल निवासी गोकुल विहार रायपुर
02 रजनी केसरवानी पति ललित केसरवानी उम्र 44 साल निवासी गोकुल विहार रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



