महिला ने खुद को किया आग के हवाले, इलाज के दौरान हुई मौत, अस्पताल में दो पक्षों में जमकर विवाद, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

Woman set herself on fire died during treatment fierce dispute between two parties in the hospital family members accused in-laws of torture

महिला ने खुद को किया आग के हवाले, इलाज के दौरान हुई मौत, अस्पताल में दो पक्षों में जमकर विवाद, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

बिलासपुर : बिलासपुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शादी शुदा महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया और उसकी मौत हो गई. महिला के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में पुलिस की टीम जुटी हुई हैं. यह मामला बिलासपुर जिले में सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पांड का है.
मिली जानकारी के मुताबिक तिलक नगर के रहने वाले बाबू कौशिक की बेटी रश्मि की शादी 15 साल पहले पाण के रहने वाले किसान पप्पू कौशिक के साथ हुई थी. बताया जा रहा है कि गृहणी रश्मि कौशिक ने रात 11 से 12 के बीच खुद को आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद महिला को आनन फानन मे सिम्स अस्पताल लाया गया. सिम्स अस्पताल से पीड़िता के परिजन उसे श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित बर्न अस्पताल बी.आर. टी. सी.मे भर्ती कराया. जहां उसने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया.
वहीं महिला के मायके पक्ष वालो ने ससुराल पक्ष वालो पर प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है. मृतक महिला की बहन ने कहा कि मृतक रश्मि का पति उसके साथ मारपीट करता रहता था और उसका पति उसे नशा करवाया करता था. इसी बात को लेकर रश्मि के मायके वालों और ससुराल वालों के बीच अस्पताल में भी विवाद हो गया. इस दौरान मायके वालों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए. महिला के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच में पुलिस की टीम जुटी हुई हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb