नशे के कारोबार से बनाई दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, खाता फ्रिज, हरियाणा, महाराष्ट्र और मप्र में खरीद लिया जमीन, मकान और दुकान

Property worth more than two crores earned from drug business seized, account freezed, land, house and shop bought in Haryana, Maharashtra and MP

नशे के कारोबार से बनाई दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त, खाता फ्रिज, हरियाणा, महाराष्ट्र और मप्र में खरीद लिया जमीन, मकान और दुकान

बिलासपुर : नशीली दवा के अवैध कारोबार से जुड़े ड्रग तस्कर को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने करोड़ों की संपत्ति को जप्त कर लिया है. आरोपी ने नशीली दवा बेचकर करोड़ो रुपए कमाए और उससे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में जमीन, दुकान और मकान खरीद लिया था. इसके अलावा शेयर में भी पैसा लगाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी में सृष्टि कुर्रे को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह गिन्नी जांगड़े और संजीव उर्फ सुच्चा सिंह छाबड़ा से नशीली दवाएं मंगाती थी. इसके बाद पुलिस ने पहले गिन्नी जांगड़े को गिरफ्तार किया और उसकी संपत्ति जप्त की. इसके बाद पुलिस ने संजीव सिंह को जबलपुर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया. इसके बाद आरोपी की संपत्ति की जांच शुरु की.
जांच में पता चला कि आरोपी लंबे समय से नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से जुड़ा है और करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है. आरोपी नशीली दवा बेचकर कमाए पैसे से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और हरियाणा में जमीन, मकान और दुकानें खरीदा है. इनमें जबलपुर में 4190 वर्गफुट जमीन, महाराष्ट्र के नागपुर में चार दुकानें और जमीन और हरियाणा के फरीदाबाद में जमीन खरीदने के लिए 20 लाख रुपये एडवांस दिया है.
आरोपी ने फर्जी कंपनी “छाबड़ा कंस्ट्रक्शन” बनाई थी. इसके जरिए वह अवैध कमाई को वैध करता था. आरोपी अपने रिश्तेदारों के खातों में पहले पैसा जमा करता था. फिर उसे फर्म के खाते में ट्रांसफर कराता था. इसके बाद इस पैसे से अलग-अलग जगहों पर इन्वेस्ट किया. पुलिस ने आरोपी और उसकी बहू के बैंक खातों में जमा सात लाख 77 हजार रुपये को भी होल्ड करा दिया है.
नशे का नेटवर्क और सप्लाई चेन
आरोपी ने नशे के कारोबार के लिए एक बड़ा नेटवर्क बना लिया था. वह पार्सल और बसों के माध्यम से नशीली दवाएं सप्लाई करता था. ऑनलाइन रकम का लेन-देन कर वह खुद को बचाने की कोशिश करता था. पुलिस की कार्रवाई के डर से वह अलग-अलग शहरों में छिपकर रह रहा था.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नागपुर से नशीले इंजेक्शन खरीदकर बिलासपुर, रायपुर, तखतपुर, बालाघाट और अन्य क्षेत्रों में सप्लाई करता था. इसके लिए वह स्थानीय सप्लायरों के जरिए बस और पार्सल सेवा का उपयोग करता था. तस्करी से अर्जित रकम को आरोपी ने फर्जी फर्मों और पारिवारिक खातों में जमा कर संपत्तियां खरीदी. बिलासपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आरोपी की सभी संपत्तियों को जब्त कर अग्रिम कार्यवाही के लिए सफेमा कोर्ट, मुंबई को प्रतिवेदन भेजा है. इस मामले में पुलिस ने 13 दिनों के अंदर वित्तीय जांच पूरी की और आरोपी की संपत्तियों की पहचान की. मामला अब सफेमा कोर्ट में पेश किया जाएगा.
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को आरोपी की संपत्तियों की पहचान और जब्ती में सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की है. पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है. बिलासपुर पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती रहेगी. वहीं इस मामले में सफेमा एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जाएगी.
जप्त संपत्तियों का विवरण
01  जबलपुर में 4190 वर्गफुट जमीन और निर्माणाधीन मकान-दुकान, कीमत 65 लाख
02  नागपुर (महाराष्ट्र) में चार दुकानें और जमीन : कीमत 1.08 करोड़
03  फरीदाबाद (हरियाणा) में जमीन खरीदने के लिए 20 लाख एडवांस
04  अलग अलग कंपनियों के शेयरों में निवेश : 4.96 लाख
05   बैंक खातों में जमा: 7.77 लाख
06  एंजलब्रोकिंग इंन्वेस्टमेंट में खरीदा गया शेयर वर्तमान शेयर वैल्यू कुल 4,96,000 रुपये.
07  यूनियन बैंक के खाता क्रमांक 71380201000XXXX में होल्ड रकम 3,95,260 रुपये फ्रीज कराया गया.
08  बंधन बैंक के खाता क्रमांक 2020006260XXXX में 3,72,657 रूपया फ्रीज कराया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI