घर के आंगन में बकरी के बच्चे और दो मुर्गियों को निगलकर कुंडली मार बैठ गया अजगर सांप, लोगों के उड़े होश, सर्प मित्रों ने किया रेस्क्यु

A python snake coiled up in the courtyard of the house after swallowing a baby goat and two chickens people were shocked the snakes friends did the rescue

घर के आंगन में बकरी के बच्चे और दो मुर्गियों को निगलकर कुंडली मार बैठ गया अजगर सांप, लोगों के उड़े होश, सर्प मित्रों ने किया रेस्क्यु

कोरबा : कोरबा जिले के रामपुर देसी शराब दुकान के पास रहने वाला खिलावन यादव का परिवार उस वक्त दहशत में आया गया जब उनके घर के आंगन में एक अजगर सांप कुंडली मारकर बैठा था. अजगर सांप एक बकरी के बच्चे और दो मुर्गियों को निगलकर बैठा था. वजन ज्यादा होने की वजह से वह कहीं नहीं जा पा रहा था.
परिवार के लोगों की नजर जब सांप पर पड़ी तब उनके होश उड़ गए. अजगर के रेस्क्यु के लिए तत्काल सर्पमित्रों को फोन किया गया. मौके पर पहुंची सर्प मित्रों की टीम ने सुरक्षित ढंग से अजगर का रेस्क्यु किया. फिर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb