जशपुर में पड़ोसी को बांस और डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, नशा करने मांग था पैसा, नींद से नहीं जागने पर कर दी हत्या, नाबालिग गिरफ्तार

In Jashpur neighbor was beaten to death with bamboo and sticks money was demanded for taking drugs murdered when he did not wake up from sleep minor arrested

जशपुर में पड़ोसी को बांस और डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट, नशा करने मांग था पैसा, नींद से नहीं जागने पर कर दी हत्या, नाबालिग गिरफ्तार

जशपुर : जशपुर जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक नाबालिग बालक ने पड़ोस में रह रहे एक अधेड़ की बांस और डंडे से पीटकर हत्या कर दी. अधेड़ को नाजुक हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामला थाना कुनकुरी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना कुनकुरी क्षेत्र के एक ग्राम का प्रार्थी उम्र 20 साल ने थाना कुनकुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 9 सितम्बर 2024 की रात 9:30 बजे इसके 45साल के पिता अपने घर में सो रहे थे. उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 17 साल का नाबालिग लड़का इसके घर में आया और गहरी नींद में सो रहे पिता से नशा करने के लिये पैसा की मांग करने लगा. घर में सो रहे प्रार्थी के पिता को वह उठाने की कोशिश किया. नहीं उठने पर गुस्से में आकर बांस के डंडा से सिर, कनपटी में कई बार वार कर गंभीर चोंट पहुंचाया. मारपीट से चोटिल नाजुक हालत में पड़े प्रार्थी के पिता को परिजनों द्वारा उठाकर ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. डाॅक्टर द्वारा चेक करने पर उसकी मौत हो जाना बताया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में उक्त धारा सदर का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
गंभीर अपराध की खबर मिलने पर थाना प्रभारी कुनकुरी द्वारा कार्यवाही कर मामले के आरोपी बनालिग़ लड़के को संरक्षण में लेकर थाना लाया गया और उसने पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध को घटित करना कबुल किया. नाबालिग बालक के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बांस डंडा को जप्त किया गया. नाबालिग बालक उम्र 17 साल के खिलाफ अपराध सबूत पाये जाने पर उसे 10 सितम्बर 2024 को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb