नदी किनारे लापता बच्चे की पांचवें दिन मिली सिर कटी लाश, मचा हड़कंप, नरबलि की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच
Decapitated body of missing child found on river bank on fifth day creates panic suspicion of human sacrifice police investigating the case
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक के तोरफा गांव में 2 सितंबर को घर के बाहर खेल रहा 10 साल का बच्चा अचानक से गायब हो गया था. जिसका शव पांचवें दिन मिला है. बच्चे का शव घर से करीब 500 मीटर दूरी पर नदी किनारे सिर काटा हुआ बरामद हुआ है. बच्चे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला बलंगी पुलिस चौकी का है. वहीं इस मामले में ग्रामीण नरबलि की आशंका जता रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर के तोरफा गांव में पांच दिन पहले एक पांचवी क्लास का 10 साल का बृजेश कुमार पाल पिता राम अशोक पाल (किसान) अपने घर के सामने से अचानक गायब हो गया था. जिसकी खोजबीन परिजनों ने आस-पास के इलाकों में की. लेकिन बच्चा नहीं मिला. जिसके बाद मामले की शिकायत परिजनों ने बलंगी पुलिस चौकी में की.
शिकायत मिलते ही पुलिस मामले में जुट गई लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली. वहीं आज सुबह बच्चे का शव घर से करीब 500 मीटर दूरी पर नदी किनारे मिला है. बच्चे का सिर काटा हुआ शव बरामद किया गया है.
घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं घटनस्थल पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंचे.इस मामले में एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने बताया कि एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. उन्होंने कहा कि संदिग्धों से पूछताछ जारी है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



