दर्दनाक सड़क हादसा, रॉन्ग साइड में बाइक चलाने से हुआ एक्सीडेंट, 1 की मौके पर ही मौत, दुसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम, तीन की हालत नाजुक
Painful road accident accident happened due to riding a bike on the wrong side one died on the spot another died in the hospital condition of three is critical
कोरबा : कोरबा जिले के पाली से कटघोरा फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात को हुई एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा देर रात डुमरकछार और माखनपुर के बीच कोसाबाड़ी के पास हुआ. जब दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक डूमरकछार के तीन युवक बाइक नम्बर CG12 AP 2880 पर सवार होकर अपने खेतों की तरफ जा रहे थे. जहां उन्हें जानकारी मिली थी कि उनकी धान की फसल को गाय नुकसान पहुंचा रही हैं. वे मुख्य मार्ग पर कोसाबाड़ी के पास पहुंचे ही थे कि कटघोरा से पाली की तरफ आ रही बाइक नम्बर CG10 BL 6171 से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई.
इस हादसे में एक बाइक सवार दिनेश कुमार यादव उम्र 35 साल निवासी डबरीपारा, बिलासपुर की मौके पर ही सिर और शरीर पर गंभीर चोट की वजह से मौत हो गई. वहीं, दूसरे बाइक सवार राजू सिंह मरकाम उम्र 50 साल निवासी डूमरकछार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. तीन अन्य घायलों को पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते बिलासपुर रेफर किया गया. जहां उनका इलाज जारी है. पाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



