काम से नहीं लौटा पति तो पत्नी निकल गई ढूंढने के लिए, गांव के युवक ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी नरेश धीमर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

When the husband did not return from work, the wife went out to look for him, the village youth raped her, the police arrested the accused Naresh Dhimar and sent him behind the bars.

काम से नहीं लौटा पति तो पत्नी निकल गई ढूंढने के लिए, गांव के युवक ने किया रेप, पुलिस ने आरोपी  नरेश धीमर को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

गौरेला पेंड्रा : गौरेला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर गांव के ही एक युवक नरेश धीमर को गिरफ्तार कर लिया है. और आगे की कार्रवाई जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के पास एक गांव में रहने वाली महिला का पति काम पर गया था और देर रात तक घर नहीं लौटा. परेशान पत्नी उसे खोजने निकली. तभी रास्ते में गांव का ही नरेश धीमर मिला. उसने सहानुभूति जताते हुए महिला के साथ उसके पति की तलाश में जाने की बात कही.
रास्ते में नरेश की नीयत बदल गई. उसने महिला को पकड़कर सूनसान स्थान पर ले गया. जब महिला ने विरोध किया और शोर मचाया. तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और फिर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया.
डरी-सहमी पीड़िता घटना के बाद अपने मायके चली गई. जब उसके पति को इस बारे में पता चला. तो वह मायके पहुंचा,.जहां पत्नी ने आपबीती सुनाई. इसके बाद दोनों गौरेला थाने पहुंचे और नरेश धीमर के खिलाफ दुष्कर्म की लिखित शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसे अदालत में पेश किया गया. जहां से जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI