रिटायर्ड शिक्षक को ज्यादा कमाई का झांसा देकर 80 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी, अंतर्राज्यीय शातिर आरोपियों को बिहार से घसीट लाई बिलासपुर की पुलिस

Retired teacher was duped of Rs 80 lakh online by promising higher income Bilaspur police dragged the interstate accused from Bihar

रिटायर्ड शिक्षक को ज्यादा कमाई का झांसा देकर 80 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी, अंतर्राज्यीय शातिर आरोपियों को बिहार से घसीट लाई बिलासपुर की पुलिस

बिलासपुर : पुलिस ने बिहार से उन दो ठगों को पकड़ लिया है जिसने  बिलासपुर के रिटायर्ड शिक्षक से 80 लाख रुपए की ठगी किया था. आरोपी मैक्स लाईफ इंश्योरेंस में जमा राशि में ज्यादा ब्याज दिलाने झांसा दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगला निवासी विरेन्द्र कुमार देवांगन ने सिविल लाईन थाने शिकायत दर्ज कराया कि मैक्स लाईफ इन्शुरेस कम्पनी में जमा पैसे पर ब्याज मिलने एवं पैसे वापसी कराने के नाम पर उनसे 80 लाख रुपए की ठगी की गई है. आरोपियों ने 2 मई 2023 से 13 जून 2024 के बीच अजय अग्रवाल मैक्स लाईफ इंशुरेन्स कम्पनी सी.ई.ओ, मैनेजर विष्णु प्रभाकर हैदराबाद, अनुराग श्रीवास्तव, संतोष मिश्रा, वेद प्रकाश अरोरा सी.ए. मोहन मटनागर, राहुल बसाल, गोपाल शर्मा फाईनेस आफ मिनिस्ट्रिी बाम्बे आदि कथित नामों से कॉल कर अलग-अलग तारीख में कुल 79,85,912/रुपये की रकम ली गई.
आवेदक के लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर रेंज सायबर थाना बिलासपुर में जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. जांच के दौरान प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने वाले व्यक्तियों के बारे में सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल अद्यतन रिपोर्ट, ठगी की रकम लेकर उपयोग किये बैंक खातों को चिन्हांकित कर बैंक खाता धारकों की जानकारी, ऑनलाईन ट्रांजेक्शन तथा घटना से संबधित तकनीकी जानकारी लिया गया.
प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी बिहार के जमुई जिला अंतर्गत ग्राम अभयपुर, जमुई के निवासी होने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार विशेष टीम उप निरीक्षक अजय वारे के नेतृत्व में बिहार जिला जमुई रवाना की गई.
टीम ने जिला जमुई के क्षेत्रांतर्गत लगातार तीन दिनों तक आरोपियों के बारे में पतासाजी कर (01) गणेश मण्डल (02) चिन्टू यादव निवासी जमुई (बिहार) को ऑनलाईन ठगी का काम करने में संलिप्त होने की पुष्टी होने पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से तलब कर पुछताछ किया गया.
जो लोगो को अपने अन्य साथियों के द्वारा लाईफ इंश्योंरेंस में जमा राशि पर अधिक लाभ दिलाने तथा अन्य प्रकार से लालच देकर अपने झांसे में लेते थे और ऑनलाईन ठगी करते थे। इसके लिए फर्जी सीम व बैंक खाता उपलब्ध कराकर ठगी की रकम आहरण करने का जुर्म करना स्वीकार किया.
आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि इनके द्वारा फर्जी बैंक खाता खुलवाकर उसमें एटीएम कार्ड इशु कराकर विभिन्न लोगो के नाम से फर्जी सीम कार्ड खरीदकर ठगी की रकम को इन बैंक खाताओं में जमा करवाया जाता था। फर्जी सीम व एटीएम के माध्यम से ठगी की रकम का आहरण किया जाता था। प्रकरण में आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड लेकर घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों तथा ठगी की गई रकम के संबंध में पूछताछ किया जा रहा है.
कार्यवाही में अनुज कुमार अति. पुलिस अधीक्षक, निमितेश सिंह नपुअ. चकरभाठा के मार्गदर्शन तथा प्रभारी रेंज सायबर थाना  बिलासपुर निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अजय वारे, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक विक्कू सिंह, आरक्षक विजेन्द्र मरकाम, चिरंजीव कुमार का विशेष योगदान रहा
गिरफ्तार आरोपीगण :-
(01) गणेश कुमार मण्डल (उर्फ मोचा) पिता रामदेव मण्डल उम्र 27 वर्ष निवासी झुण्डो थाना खैरा जिला जमुई (बिहार) हाल मुकाम बिजली ऑफिस मसुरी चौक जमुई)
(02) चिंटू यादव पिता बनारसी यादव उम्र 26 वर्ष निवासी अभयपुर थाना जमुई जिला जमुई (बिहार)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb