रात के अंधेरे में TI और पुलिस बनकर बायपास मार्ग पर लूटपाट करने वाले SECL के 5 अधिकारीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Police arrested 5 SECL officers who impersonated TI and police and looted the bypass road in the dark of night and sent them to jail
कोरबा : कटघोरा थाना में 14 सितम्बर दिन शुक्रवार को सुबह 3 से 4 बजे के बीच खबर मिली कि कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह बायपास मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा अपने आपको टीआई और पुलिस बताकर उनके द्वारा भारी वाहन रोककर वसूली की जा रही है. कटघोरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया.
प्रार्थी ट्रक मालिक अफसर अंसारी के ड्राइवर हार्दिक अंसारी पिता शेखवत अंसारी उम्र 44 साल निवासी गढ़वा झारखंड ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत किया कि ट्रक नम्बर CG12 BJ 6068 में रायपुर से चावल लोड कर फरबेसगंज बिहार जा रहा था. रात करीब 3:15 ढेलवाडीह बायपास जब वो पहुंचे तो उसी वक्त एक बोलेरो वाहन नम्बर CG12 BG 9852 जो सायरन बजाते हुए गाड़ी के पास आये और गाड़ी में 5 लोग उतरे और अपने आपको टीआई और पुलिस बताते हुए डराने धमकाने लगे.
गाड़ी का पेपर व बिल्टी मांगने लगे। गाड़ी के सभी पेपर दिखाने के बाद वो मुझे जबरदस्ती गाड़ी से खींचकर बाहर निकालने लगे. सभी 5 लोग गाड़ी के कागजात सही नही कहते हुए मुझसे पैसे की मांग करने लगे. अगर पैसा नही दोगे तो जेल भेजने की बात करने लगे. उनके द्वारा उसके पास रखे 2000 नगद और उसके मोबाइल को भी छीन कर अपने पास रख लिए। और वो सभी एक दूसरे को साहब कहकर बुला रहे थे। हार्दिक अंसारी ने बताया कि वे लोग सड़क पर जा रहे सभी भारी वाहनों से वसूली कर रहे थे.
कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने पकड़े गए पांचों आरोपियों पर अपराध पंजीबद्ध करते हुए धारा 126 (2), 119 (2), 310 (2) के तहत अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया. पकड़े गए चार आरोपी SECL के अधिकारी और कर्मचारी हैं. वही दिलीप यादव प्राईवेट वाहन चालक है. बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में एसईसीएल प्रबंधन भी आरोपी बने कर्मियों पर एक्शन ले सकती है.
आरोपियों के नाम व पता
1.मुकेश केशरवानी पिता प्रदीप केशरवानी उम्र 36 साल निवासी केरा रोड थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा
2.अभिषेक मीणा पिता रामप्रसाद मीणा उम्र 26 साल निवासी आदर्श नगर जयपुर, थाना सांगानेर जिला जयपुर राजस्थान
3.विकास मीणा पिता स्वर्गीय सतीश मीणा उम्र 28 साल निवासी सनसिटी सीकर, जयपुर राजस्थान
4.दिलीप कुमार यादव पिता परदेशीराम यादव उम्र 25 साल निवासी सिंघाली बस्ती, थाना बांकीमोंगरा कोरबा
5.हरप्रसाद पटेल पिता स्वर्गीय संतोष पटेल उम्र 27 साल निवासी बलगी थाना बांकीमोंगरा कोरबा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बताया जा रहा है कि एसईसीएल की ढेलवाडीह कोयला खदान में मुकेश केशरवानी की पोस्टिंग असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी मुकेश केशरवानी अपने सहकर्मी अभिषेक मीणा, विकास मीणा और हर प्रसाद पटेल के साथ मिलकर रात के अंधेरे में भारी वाहन चालको से अवैध तरीके से गाड़ियों की जांच के नाम पर वसूली कर रहे थे. इस ग्रुप में एसईसीएल के असिस्टेंट मैनेजर मुकेश केशरवानी के साथ ही इंजीनियर और कम्पयूटर ओपरेटर के पद पर कार्यरत अन्य तीन कर्मी शामिल थे. जबकि दिलीप यादव प्राईवेट वाहन चालक है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. उधर इस घटना की जानकारी के बाद से एसईसीएल प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि जल्द ही इस मामले में एसईसीएल प्रबंधन भी आरोपी बने कर्मियों पर एक्शन ले सकती है.



