नाबालिग बनते जा रहे चाकूबाज, लड़की से छेड़छाड़ करने से मना करने पर दिनदहाड़े विष्णु पर किया ताबड़तोड़ चाकू से वार, भाई से मारपीट

Knifemen are becoming minor attacked Vishnu with a knife in broad daylight for refusing to molest the girl assaulted the brother

नाबालिग बनते जा रहे चाकूबाज, लड़की से छेड़छाड़ करने से मना करने पर दिनदहाड़े विष्णु पर किया ताबड़तोड़ चाकू से वार, भाई से मारपीट

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तोरवा थाना इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. वहीं अब सरेराह चाकूबाजी की घटना सामने आई है. जिसमें लड़की से छेड़छाड़ करने से मना करने पर नाबालिगों ने पहले उसके भाई के साथ मारपीट की. जिसके बाद उसने मारपीट की जानकारी अपने पिता की दी तो अपराधियों ने लड़की के पिता पर चाकू से वार कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक हेमू नगर निवासी विष्णु प्रसाद कुर्मी की गैरेज की दुकान है. जिनकी बेटी बंगाली स्कूल में कक्षा 11 वि की छात्रा है. जिसे कुछ नाबालिगों के द्वारा छेड़छाड़ की जा रही थी. जिस पर छात्रा के भाई ने छेड़छाड़ करने वाले  लड़कों को समझाइए दी थी.
वही सोमवार को जब नाबालिग लड़की का भाई गैरेज का समान लेने व्यापार विहार जा रहा था. इसी बीच कुछ लड़के उसे थाने के पास स्थित बंगाली स्कूल के पास रुकवा कर उसके साथ मारपीट करने लगे. जिसके बाद नाबालिग के भाई ने अपने पिता को फोन कर इस बात की जानकारी दी. जिसके बाद वो जैसे ही बंगाली स्कूल के पास पहुंचे तो लड़कों ने उनके पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया. जिससे विष्णु बुरी घायल हो गए. जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया. वहीं इलाज के बाद विष्णु प्रसाद ने इस घटना की  शिकायत तोरवा थाने में की है. विष्णु प्रसाद के साथ हुई चाकूबाजी की घटना में दो लोगों का ही नाम सामने आया है लेकिन इस घटना को अंजाम देने और भी लोग शामिल थे.
जिले में चाकूबाजी की घटना आम होते जा रही है. कभी नशे के लिए चाकू चलता है तो कभी लुट की घटना को अंजाम देने. वहीं अब नाबालिग भी पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देने के बजाय दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. जो काफी चिंतनीय विषय है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI