छत्तीसगढ़ में बस स्टैंड के पास सड़क किनारे मिली खून से सनी लाश, फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
A blood soaked body was found on the roadside near the bus stand in Chhattisgarh, sensation spread, family members suspected murder, police started investigation
कोरबा : कोरबा जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत डेंगूरडीह गांव के पास सड़क किनारे स्थित बस स्टैंड होटल के पास एक शख्स की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक के शरीर पर कई धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की खबर' मिलते ही सीएसपी भूषण एक्का सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी है.
मिली जाकारी के मुताबिक मृतक की शिनाख्त राम कुमार राठिया उम्र 45 साल के रुप में हुई है. जो कि डेंगूरडीह का रहने वाला था. मौके पर मामले की जांच के लिए पुलिस डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है.
पुलिस की पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया कि राम कुमार की शादी को 22 साल हो चुके थे और वह मजदूरी का काम करता था. राम कुमार की पहली पत्नी अंगूरी बाई किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भागकर शादी कर चुकी थी. उसका एक लड़का भी है. जो अपने पिता के साथ रहता था. आसपास के लोगों ने राम कुमार को आखिरी बार शुक्रवार की शाम सड़क किनारे होटल के पास घूमते हुए देखा था. जहां कुछ देर बाद उसकी खून से सनी लाश मिली. घटना कब, कैसे और किन परिस्थितियों में घटित हुई. यह आसपास के किसी को पता नहीं है.
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरु की गई है. मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. बहुत जल्द इस मामले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.
डेंगूरडीह गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद से डर का माहौल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



