तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर बुजुर्ग की गई जान, स्पोर्ट्स बाइक की दीवार से टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
A speeding truck crushed a cyclist an elderly man died on the spot a sports bike collided with a wall a young man died painfully
तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर बुजुर्ग की गई जान
जगदलपुर : जगदलपुर जिले के आमागुड़ा चौक में रविवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया. इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को थाने ले आई. वही शव पीएम के लिए भेज दिया गया है.
इस मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी ने बताया कि लालबाग आमागुड़ा महाराणा प्रताप चौक में आसना की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार 54 साल के बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया.
इस हादसे में बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि ट्रक चालक डर के चलते चौक से कुछ दूरी में ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस ने ट्रक हिरासत में ले लिया. वही चालक की तलाश की जा रही है. वही मृतक की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है. वही शव को पीएम के लिए मेकाज भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
स्पोर्ट्स बाइक की दीवार से टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक की एक भीषण दुर्घटना सामने आई है. घटना बालको थाना क्षेत्र में हुई. एक युवक अपनी स्पोर्ट्स बाइक से ओवरटेक करने के चक्कर में एक दीवार से टकरा गया. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक महर्षि गुप्ता पिता हरिश्चंद्र गुप्ता उम्र करीब 25 साल मूल निवासी रायगढ़ फ़िलहाल कोरबा में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. बालको अल्युमिनियम गेट के पास महर्षि अपनी तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक से सामने आ रही एक कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. ओवरटेक करते समय बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित दीवार से जा टकराई.
इस टक्कर के दौरान बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक का सिर दीवार से टकराकर गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
चश्मदीदों के मुताबिक महर्षि की बाइक तेज रफ्तार से चल रही थी और उसने सिर पर हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था. अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी.
हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है, क्योंकि महर्षि के परिवार का यह इकलौता बेटा था. बालको थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे की वजह की छानबीन की जा रही है.
यह हादसा एक बार फिर से युवा ड्राइवरों को तेज रफ्तार और लापरवाही से बचने की चेतावनी देता है. हेलमेट पहनना और सड़क पर सावधानी बरतना किसी भी चालक की जिम्मेदारी है. इस तरह के हादसों से बचने के लिए सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना बेहद जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



