कबीरधाम में स्कूल का टॉयलेट साफ करा रही प्राचार्य, प्रिंसिपल की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, छात्राओं ने DEO के खिलाफ की नारेबाजी
In Kabirdham, the principal is getting the school toilet cleaned, the students reached the collectorate with a complaint against the principal, the girls raised slogans against the DEO
कबीरधाम : डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा के गृह जिले कबीरधाम की छात्राओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया. छात्राओं ने डीईओ के खिलाफ नारेबाजी की. इनकी शिकायत है कि दुल्लापुर स्कूल के प्राचार्य इनसे टॉयलेट साफ कराते हैं. दोपहर सैकड़ों बच्चियां डीईओ आफिस में कई घंटे तक डटी रही. पूरी जानकारी दी. इसके बाद कलेक्टर से भी मिलकर जानकारी दी
छात्रों का कहना है कि मैडम के खिलाफ कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. जिसके बाद नाराज छात्र और छात्राएं मंलगवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने सामने धरना देने पहुंचे गए. छात्रों ने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल की प्राचार्य मैडम को बचा रहे हैं.
कुछ दिन पहले पंडरिया विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुल्लापुर के छात्रों ने प्राचार्य की शिकायत की थी. छात्र-छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य मैडम बच्चों से टायलेट साफ कराती हैं..
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने सरकार से पूछा कि क्या यही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ है. इसे सरकार के लिए शर्मनाक कहा है. डीईओ निलंबित बस्तर में महिला अधिकारी ने रिश्वत मांगी. रिश्वत मांगने का ऑडियो सुनने के बाद शिक्षा अधिकारी सस्पेंड किया गया है.
छात्रों ने बताया कि स्कूल की प्राचार्य मैडम हम सबसे स्कूल में टॉयलेट साफ करवाती हैं. अगर कोई छात्र या छात्रा ऐसा करने से माना करती है. तो प्राचार्य छात्रों की टीसी काट देने की धमकी देती है. छात्रों ने बताया कि इस मामले में हमने 7 जनवरी को शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.
छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कूल में प्राचार्य की मनमानी के कारण पढ़ाई की व्यवस्था पूरी तरह से ठप है. छात्रों ने कहा कि अभी तक कोर्स पूरा नहीं हुआ है. लेकिन स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है. छात्रों ने कहा कि जब प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई इस कारण से हम प्रदर्शन करने के लिए यहां आए हैं. हालांकि छात्रों की बात अधिकारियों ने सुनी है और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.
छत्तीसगढ़ में यह कोई नया मामला नहीं है इससे पहले भी कई जिलों में शिक्षकों के व्यवहार को लेकर खबरें सामने आई हैं. कभी शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए तो कभी शिक्षक स्कूल में आकर सो जाते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



