एक तरफा प्यार में अपने ही जन्मदिन पर नाबालिग आशिक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, इधर दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की खुदकुशी

Due to one sided love, a minor lover consumed poison on his birthday, died during treatment, while the rape accused committed suicide in police custody

एक तरफा प्यार में अपने ही जन्मदिन पर नाबालिग आशिक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, इधर दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की खुदकुशी

एक तरफा प्यार में अपने ही जन्मदिन पर नाबालिग आशिक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

बिलासपुर : बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है. यहां एक तरफा प्यार के चलते नाबालिग ने जहर का सेवन कर लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. खबर मिलने पर पुलिस ने मार्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक अपने ही जन्म के दिन पर नाबालिग आशिक ने जहर का सेवन कर लिया. हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में नाबालिग को लाइफ केयर अस्पताल ने भर्ती कराया. नाबालिग ने डॉक्टर को जहर सेवन करने की बात कही. न ही अपने परिजनों को बताया. डॉक्टर भी सामान्य रुप से इलाज करते रहे लेकिन जब नाबालिग ने जहर का सेवन करने की बात कही. तब तक देर हो चुकी थी. इसके बाद नाबालिग की हालत ज्यादा नाजुक हो चुकी थी. इसलिए लाइफ केयर अस्पताल वालो ने उसे सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6C

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी महंत ने पुलिस कस्टडी में की खुदकुशी

रायसेन : मध्य प्रदेश के रायसेन में पुलिस की कस्टडी में दुष्कर्म के आरोपी की मौत से हड़कंप मच गया है. नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा था. हिरासत के दौरान उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. पुलिस इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले गई. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पाल में जमकर हंगामा किया. इस मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने ज्यूडिशियल जांच कराने के निर्देश दिए हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 में सिलवानी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म पर अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया था. पुलिस ने जांच के बाद 55 साल के महंत विजय रामदास महाराज को हिरासत में लिया. डीएनए टेस्ट के लिए दुष्कर्म की पीड़िता का सैंपल लिया गया. इस रिपोर्ट मैच होने के बाद पुलिस ने विजय रामदास महाराज को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि टॉयलेट जाने के दौरान उसने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया. जहर के असर से आरोपी की हालत बिगड़ने लगी. नाजुक हालत में आरोपी को जिला अस्पताल रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान आरोपी ने दम तोड़ दिया.
इधर मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाया.  मृतक आरोपी का आज बुधवार सुबह जिला अस्पताल के डॉक्टरों की पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा. जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. इस दौरान जिला जज ने जेएमएफसी जज को जांच के लिए नियुक्त किया है. जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI