सुबह होटल का बार सील, हैंवेंस पार्क के कमरे में रात में फिर परोस दी शराब, वो भी जुआ के साथ, विधायक समर्थक कई लोग पकड़ाए, एक छात्र नेता शामिल

Hotel bar sealed in the morning. Liquor served again in Havens Park room at night, that too with gambling, several MLA supporters arrested, one student leader included

सुबह होटल का बार सील, हैंवेंस पार्क के कमरे में रात में फिर परोस दी शराब, वो भी जुआ के साथ, विधायक समर्थक कई लोग पकड़ाए, एक छात्र नेता शामिल

बिलासपुर : होटल हैवेंस पार्क के रूम नम्बर 202 मे जुआ खेलने वाले दर्जन भर लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार जुआडियों में विधायक समर्थक कई कार्यकर्ता शामिल है. एक पूर्व छात्र नेता भी खेल जुआ खेल रहा था. जुआडियों से 2 लाख रुपए नगद जप्त किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 दिसंबर 2024 को मुख्बीर से खबर मिली कि होटल हैवेंस पार्क के रूम नम्बर 202 में बड़े पैमाने पर जुआ खेल रहे हैं. इस खबर पर सिविल लाईन पुलिस और थाना तारबहार पुलिस ने रात 2:10 बजे होटल हैवेंस पार्क में जाकर कमरा नम्बर 202 में रेड कार्यवाही किया तो 8 जुआडियानो को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ लिया. पुलिस ने जुए के फड से 200000 रूपये नगद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जप्त किया. जुवाडियानों का कृत्य 3(2) 4 छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं संगठित अपराध की धारा 112-2 बीएनएस का पाये जाने से जुआडियों और बार होटल हैवेंस पार्क के मालिक और मैनेजर के खिलाफ कार्यवाही की गई.
बता दें कि दो दिन पहले ही आबकारी विभाग ने अग्रसेन चौक स्थित हैवेैन्स पार्क के बार को पन्द्रह दिन के लिए निलंबित किया था. बार संचालक अभी आबकारी की मार से बाहर नहीं आया…और इधर पुलिस ने मुखबीर की खबर पर हॉटल में धावा बोल दिया. मौके से दस जुआरियों को रंगे हाथ धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में ज्यादातर चेहरे भाजपा के नए नवेले नेताओं के हैं. बताया जा रहा है इसमें कुछ लोगों ने हाल फिलहाल कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. बहरहाल सिविल लाइन पुलिस ने पकड़े गए सभी रसूखदार जुआरियों के खिलाफ धारा 3 ( 2 ) 4 जुआ प्रतिषेध अधि. 112 (2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है. 
नाम आरोपी
01  मुकेश कुमार निषाद पिता कार्तिक राम निषाद उम्र 26 साल होटल हैवेंस पार्क का मैनेजर
02  शाहिल मौर्य पिता स्व राजेंद्र मौर्य उम्र 29 साल साकिन मौर्या बाडी शनिचरी थाना सकरंडा
03  ऋषभ शर्मा पिता पी सी शर्मा उम्र 35 साल साकिन रामाग्रीन सिटी सरकंडा बिलासपुर
04  सुमित पंजवानी पिता अशोक पंजवानी उम्र 24 साल साकिन कपिल नगर सरकंडा बिलासपुर
05  मनीष पंजवानी पिता श्रीचंद पंजवानी उम्र 29 साल धान मंडी तोरवा बिलासपुर
06  विशाल अचंनतानी पिता विजय अंचनतानी उम्र 26 साल साकिन डोमेनोज के सामने सकरंडा
07  शरद यादव पिता बी एल यादव उम्र 41 साल साकिन चांटापारा थाना सिविल लाईन् बिलासपुर
08  आकाश जीवनानी पिता गोविंद जीवनाणी उम्र 36 साल होटल हैवेंस पार्क का हॉटल मालिक
09 रसीद बक्स पिता के बक्स उम्र 54 साल साकिन ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI