बिजली ऑफिस में शराब और मुर्गा पार्टी से मना करना पड़ा भारी, सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर कर दी सब स्टेशन के कर्मचारी की धुनाई, आरोपी गिरफ्तार

Refusing to have liquor and chicken party in the electricity office proved costly, Sarpanch along with his friends thrashed the sub-station employee, accused arrested

बिजली ऑफिस में शराब और मुर्गा पार्टी से मना करना पड़ा भारी, सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर कर दी सब स्टेशन के कर्मचारी की धुनाई, आरोपी गिरफ्तार

तखतपुर : तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरा में सरपंच की गुंडागर्दी सामने आई है. ऑफिस में शराब और मुर्गा पार्टी से मना करने पर विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारी की सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर जमकर धुनाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
प्रार्थी महेश कौशिक की शिकायत पर तखतपुर पुलिस ने आरोपी सरपंच सत्येंद्र पोर्ते और मुकेश कौशिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि पहले भी सरपंच विद्युत सब स्टेशन के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर चुका है. पहले भी मारपीट मामले में राजीनामा नहीं करने पर सरपंच कर्मचारियों को धमकी देता था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है. आरोपी सरपंच को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI