फिर मंडी से पकड़ा गया 52 लाख से ज्यादा का अवैध धान, व्यवस्था की खुलने लगी पोल, किसानों के नाम पर सभी हो रहे मालामाल, आखिर जिम्मेदार कौन?

Then illegal rice worth more than 52 lakhs was caught from the market, the reality of the system started coming out, everyone is getting rich in the name of farmers, who is responsible after all?

फिर मंडी से पकड़ा गया 52 लाख से ज्यादा का अवैध धान, व्यवस्था की खुलने लगी पोल, किसानों के नाम पर सभी हो रहे मालामाल, आखिर जिम्मेदार कौन?

बिलासपुर : धान खरीदी केन्द्रों में दो दिनों में एक दर्जन से ज्यादा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया. इनमें 5 खरीदी केन्द्रों में ऑनलाइन दर्ज धान की तादाद से 1704 क्विंटल धान का ज्यादा भंडारण पाया गया. धान को जब्त कर खरीदी केन्द्र प्रभारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. जब्त किए गए धान की कीमत 52.84 लाख की है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, सहकारिता विभागों को मिलकर गठित टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है. धान खरीदी के आखरी दिन तक इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
जिला खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र बोदरी की जांच तहसीलदार और खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया. जांच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध सभी धान बोरों की गणना की गई और इनका रैण्डम वजन किया गया.
केन्द्र में भौतिक रुप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 240 क्विंटल धान ज्यादा पाया गया इस तरह ज्यादा मिले धान को जप्त किया गया. समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किया गया. धान उपार्जन केन्द्र गनियारी की जांच तहसीलदार एवं खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया.
जांच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध सभी धान की गणना की गई और बोरो का रैण्डम वजन किया गया. केन्द्र में भौतिक रुप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 681 कट्टी धान ज्यादा पाया गया. उपरोक्तानुसार ज्यादा मिले धान को जप्त किया गया. समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
धान उपार्जन केन्द्र सोन तहसील पचपेड़ी की जाँच तहसीलदार और खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया. जांच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध सभी धान की गणना की गई और बोरो का रैण्डम वजन किया गया. केन्द्र में भौतिक रुप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 500 कट्टी धान ज्यादा पाया गया. उपरोक्तानुसार ज्यादा मिले धान को जप्त किया गया. समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
धान उपार्जन केन्द्र कौडिया तहसील सीपत की जांच तहसीलदार और खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया. जांच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध सभी धान की गणना की गई और बोरो का रैण्डम वजन किया गया. केन्द्र में भौतिक रुप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 230 क्विंटल धान ज्यादा पाया गया. उपरोक्तानुसार ज्यादा धान को जप्त किया गया. समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
धान उपार्जन केन्द्र बोडसरा तहसील बोदरी की जांच तहसीलदार और खाद्य विभाग द्वारा करते हुए उपार्जन केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया. जांच के दौरान केन्द्र परिसर में उपलब्ध सभी धान की गणना की गई और बोरो का रैण्डम वजन किया गया. केन्द्र में भौतिक रुप से उपलब्ध धान का मिलान ऑनलाईन प्रदर्शित मात्रा से करने पर समिति में 762.6 क्विंटल धान ज्यादा पाया गया. उपरोक्तानुसार ज्यादा मिले धान को जप्त किया गया. समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI