PSC भर्ती घोटाला मामले में CBI की बड़ी कार्यवाही, पूर्व चेयरमैन सोनवानी के भतीजे और उप परीक्षा नियंत्रक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

CBI takes big action in PSC recruitment scam case, CBI arrests former chairman Sonawani's nephew and deputy examination controller

PSC भर्ती घोटाला मामले में CBI की बड़ी कार्यवाही, पूर्व चेयरमैन सोनवानी के भतीजे और उप परीक्षा नियंत्रक को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ के PSC भर्ती घोटाले में शनिवार को CBI ने बड़ी कार्रवाई की है. CBI ने नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार कर लिया है. नितेश PSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे हैं. दोनों को रायपुर के JMFC कोर्ट में पेश किया और सोमवार तक पूछताछ के लिए रिमांड मांगी. CBI ने दोनों को पहले पूछताछ के लिए बुलाया था. पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया. पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी और बजरंग पावर के पूर्व डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं.
श्रवण कुमार गोयल पर आरोप है कि उन्होंने अपने बेटे शशांक गोयल और बहू भूमिका को नौकरी दिलाने के लिए चेयरमैन सोनवानी के करीबी के NGO को CSR फंड से 45 लाख रुपये दिए थे. यह रुपये आगे चलकर सोनवानी को मिले थे. सीबीआई ने इसकी पुष्टि के बाद कार्रवाई की थी.
CBI का कहना है कि सोनवानी ने अपने कार्यकाल के दौरान PSC में हुई भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की हैं. पद का दुरुपयोग करते हुए अपने करीबी रिश्तेदारों, नेताओं के बच्चों और IAS व IPS अधिकारियों के रिश्तेदारों को नौकरी लगवाई है. PSC भर्ती घोटाले में सीबीआई को कई अहम सबूत मिले हैं.
खुलासा हुआ था कि CGPSC के जरिए रिश्वत लेकर नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर और DSP जैसे पदों पर भर्ती किया गया था. सूत्रों की माने तो सीबीआई आने वाले दिनों में भी कुछ और अहम गिरफ्तारियां कर सकती है. CGPSC में 2019 से 2022 तक हुई भर्तियों को लेकर विवाद था. आरोप लगते ही शुरुआत में EOW और पुलिस ने भ्रष्टाचार और आर्थिक अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया था.
CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है. EOW और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है. PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी. इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है. आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI