गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी समेत छग में गौ सत्याग्रह को लेकर बोला हल्ला, इन मुद्दों पर सरकार को घेरा, बढ़ी मुश्किलें

Gariaband Block Congress Committee including Chhattisgarh created ruckus regarding Cow Satyagraha surrounded the government on these issues increased difficulties

गरियाबंद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी समेत छग में गौ सत्याग्रह को लेकर बोला हल्ला, इन मुद्दों पर सरकार को घेरा, बढ़ी मुश्किलें

गरियाबंद : गौवंश के साथ सरकार न्याय करे इसके लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने गौ सत्याग्रह के जरिए अपना विरोध जताया. गौवंशों के साथ प्रदेश भर में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों और तहसील कार्यालयों में हल्ला बोल दिया.
गोधन न्याय योजना बंद किए जाने से प्रदेश में गौवंश की हालत खराब होती जा रही है. इस वजह से मवेशी आवारा घूम रहे हैं. जिससे किसानों की फसल की चराई हो रही है.
ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर ब्लाक कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया. शहर के कई मार्गों से होते हुए रैली के रुप में बड़ी तादाद में गौवंश के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गरियाबंद कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेसियों ने सड़कों पर घूम रहे गायो को लेकर जनपद पंचायत पहुचे. और गौ सत्याग्रह आंदोलन किया.
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान ने कहा कि प्रदेश सरकार गौ वंश को लेकर ध्यान नहीं दे रही है. सड़क हादसों की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गौवंश और लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
वहीं कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ के भाजपा की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद से प्रदेश में गौवंश बदहाल है. पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार की तरफ से संचालित गोधन न्याय योजना को बंद कर गौवंशी पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने छोड़ दिया है. एक तरफ जहां किसान खुली चराई से परेशान हैं. वहीं सड़कों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है. भाजपा की सरकार में गाय, भैंस के साथ जनता भी सड़कों पर बेमौत मरने मजबूर हैं.
वरिष्ठ कांग्रेस नेता युगल पांडे ने कहा कि यह सरकार गोवंश पर राजनीति तो करती है लेकिन धरातल पर गौ वंश की सेवा करने के लिए अभी तक कुछ खास नहीं कर पाई है. आज हमें मजबूरी बस प्रदर्शन करना पड़ रहा है. हम सरकार से मांग करते हैं कि गोधन न्याय योजना और गौठान योजना पुन शुरु करें. तब जाकर गौ वंश को न्याय मिल पाएगा. वर्तमान में विष्णु देव साय जी की सरकार है वह बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में तो आई है लेकिन उन वादों को निभा नहीं पा रही है.
इस मौके पर जिला अध्यक्ष भावसिग साहु, ब्लॉक अध्यक्ष मो हफीज खान, युगल पांडेय, रमेश मेश्राम, अवध राम यादव, अमित मिरि, दिलेश्वर देवांगन, अमृत पटेल, नूतन यादव, नंदू गोस्वामी, महेंद्र निषाद, टाइकून निषाद, राधेश्याम निषाद, अमन खान, अज्जू निषाद समेत ढेर सारे लोग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

लगातार छत्तीसगढ़ प्रदेश में गौ माता की तस्करी बढ़ रही है -विकास उपाध्याय

रायपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, पूर्व विधायक व लोकसभा प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज जी के नेतृत्व में रायपुर में गौ सत्याग्रह के जरिए गौ माता की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आंदोलन किया गया.
गौमाता के सम्मान में गौमाता की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बरसते पानी में भी सतायाग्रह किया. जिसमें लगातार गौवंश पर आ रहे संकट एवं उनकी रक्षा के लिए गौ-सत्याग्रह का आगाज रायपुर के कांग्रेस भवन गांधी मैदान में काफी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शुरु हुआ.
विकास उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान में जिस तरह गौठानों की देख-रेख व संचालन नहीं होने से प्रदेश में मवेशी व गौवंश दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, जिस तरह उनकी तस्करी को बढ़ावा दिया जा रहा है. यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार इस स्थिति को अनदेखा कर रही है या तो जानबूझकर कर रही है. पूर्व की कांग्रेस सरकार में गौ माता की रक्षा के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में गौठान का निर्माण किया गया था. जहां पर गौ माता की आहार से लेकर ईलाज तक की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती थीं. गांव से लेकर शहर तक हर वर्ग के लोग गौमाता की सेवा में लगे रहते थे. गौठानों से आमजनता को मिल रही आय को लेकर भी लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह देखी जा रही थी. गोबर बिक्री के कार्य में लगे लोगों को मुनाफा होता था. जिससे कॉलोनी एवं ग्रामीण सड़कों में गोबर की साफ-सफाई हो जाने से स्वच्छता बनी होती थी. लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है. तब से हर चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों व ग्रामीण सड़कों पर भी गाय, मवेशी के दिन और रात विचरण करने से गंदगी भी होती है और वातावरण दूषित भी हो रहा है.
वहीं गौवंश व मवेशी अपना खाना तलाश्ते रहते हैं और सड़क हादसों का शिकार होकर अपने प्राण गंवा देते हैं और दूसरी तरफ किसी व्यापारिक गिरोहों द्वारा इनकी तस्करी भी कर दी जा रही है.
विकास उपाध्याय ने कहा कि बहुत ही दुःख का विषय है कि गौवंशों के साथ हो रही ऐसी संवेदनशील घटना के हो जाने के बाद भी सत्ताधारी पक्ष का एक भी जवाबदार आदमी व नेता जवाब देने को तैयार नहीं है. उपाध्याय ने कहा कि गौवंश पर हो रहे अत्याचार अब छत्तीसगढ़ की जनता और कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसी तरह जब तक गौवंश को न्याय नहीं मिल जाता तब तक आन्दोलन करते रहेंगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

पूर्व सीएम Bhupesh Baghel ने आवारा गायों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, कहा- साय सरकार ने गोठान और गोबर खरीदी बंद

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में धान की फसल बरसात के सीजन में ही ऊगाई जाती है. ऐसे में मवेशियों के खुले में घूमने से किसानों को परेशानी होती है. मवेशी खेतों में घुसकर धान की फसल को चर जाते हैं. आवारा पशुओं के सड़कों पर आने लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं. खुद कोर्ट ने भी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बीते दिनों अहम दिशा निर्देश जारी किए. बावजूद इसके आवारा मवेशी सड़कों पर बैठे मिल रहे हैं.
कांग्रेस ने आवारा पशुओं की वजह से हो रहे सड़क हादसों पर सरकार को कोसा है. कांग्रेस ने बाकायदा सरकार के खिलाफ गौ सत्याग्रह शुरु किया है. गौ सत्याग्रह की शुरुआत दुर्ग जिले से हुई. दुर्ग में भूपेश बघेल आवारा गायों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे.
पाटन में भूपेश बघेल ने गौ सत्याग्रह की शुरुआत की. भूपश बघेल ने कहा कि ”सरकार ने गोठान और गोबर खरीदी बंद कर दी है. योजना के बंद होने से आवारा मवेशी सड़कों पर डेरा जमा ले रहे हैं. मवेशियों के चलते लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं. अगर गोठान और गोबर खरीदी सरकार करती तो इस समस्या का समाधान अपने आप हो जाता.”
रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता गाय का मुखौटा पहनकर सड़कों पर उतरे. कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को जमा किया. जमा किए गए मवेशियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सरकारी दफ्तरों की तरफ कूच करते नजर आए. कांग्रेस के आंदोलन का नेतृत्व रायपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया.
प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे थे तभी तेज बारिश शुुरु हो गई. आकाशवाणी के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे. पुलिस ने उनको वहां से आगे जाने नहीं दिया. उसके थोड़ी देर बाद कांग्रेस का प्रदर्शन खत्म हो गया. दीपक बैज ने कहा कि ”उनका ये प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा. हम सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं. सरकार को गोबर खरीदी और गोठान योजना फिर से शुरु करना चाहिए.”
राजनांदगांव में भी सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता –
राजनांदगांव में भी शहर कांग्रेस अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे. शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने एसडीएम को अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा. छाबड़ा ने कहा कि ”आवारा मवेशियों के चलते सड़क हादसे बढ़ रहे हैं. सरकार को आवारा मवेशियों और सड़क हादसों पर ध्यान देना चाहिए.”
बेमेतरा में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन –
बेमेतरा में भी नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का कहना था कि आवारा मवेशी लोगों के लिए जान का खतरा बन रहे हैं. मवेशियों को सड़कों से हटाने में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मैनपुर में अनोखा विरोध प्रदर्शन

गौ माता के सम्मान और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर द्वारा तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया. बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के नेतृत्व में गौ-सत्याग्रह के तहत रैली निकाली. रैली में सैकड़ो की तादाद में मवेशी रैली के आगे-आगे चल रहे थे और मवेशियों को हाकते हुए कांग्रेस के MLA और कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे एसडीएम कार्यालय में घुस गए. सैकड़ो की तादाद में मवेशियों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया.
इस दौरान बिन्द्रनवागढ़ MLA जनक ध्रुव ने कहा राज्य के भाजपा सरकार गौधन न्याय योजना बंद कर गौवंशी पशुओं को सड़क पर बेमौत मरने छोड़ दिया है. प्रदेश भर में हो रही गायों की मौत और खुले मवेशियों की वजह से सड़को में बढ़ रही दुर्घटनाए से गौ माता के साथ राहगीर भी दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. प्रदेश के इस भाजपा सरकार को इससे कोई लेना देना नही है. इसके कारण कांग्रेस द्वारा मवेशियों को एसडीएम कार्यालय में ले जाकर छोड़ दिए हैं इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है.
जिला पंचायत गरियाबंद उपध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि पूरे प्रदेश में गौ सत्याग्रह निकाला गया है. भाजपा सिर्फ गौ माता के नाम पर राजनीति कर रही है. मैनपुर से 2 कि.मी. दूर गौरघाट में एक हफ्ते पहले दर्जन भर मवेशियों की मौत वाहनो से हुई है. ऐसे कई मामले रोजाना प्रदेश में देखने को मिल रहा है. आज हम लोग क्षेत्र में घुम रहे मवेशियो को एसडीएम कार्यालय में ले गये हैं. गौमाता की सुरक्षा करने में भाजपा असफल साबित हुई है.
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा गौ सत्याग्रह के तहत आन्दोलन किया जा रहा है. पूरे प्रदेश में सैकड़ो गौठानो का निर्माण किया गया है. लेकिन भाजपा बदले की राजनीति की तहत गौठानो को बंद कर दिया गया है और गौमाता को खुले मेे छोड़ दिया गया है. जिससे लगातार दुर्घटना हो रही है. जिसके लिए राज्य के भाजपा सरकार जिम्मेदार है.
इस मौके पर बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष खेदू नेगी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेदू यादव, गुलाम मेमन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश,डोमार साहू, तनवीर राजपूत, पारेश्वर नेगी, तीव कुमार सोनी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, भारत विश्वकर्मा, रामसिंह नागेश, पूरन मेश्राम, दुलेन्द्र नेगी, पवन जगत, रुपेन्द्र सोम, पीलेश्वर सोरी, अशोक दुबे, महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रियंका कपिल, अमलीपदर जिला महामंत्री चिराग अली, अध्यक्ष ललिता यादव, नेयाल नेताम, युवा कांग्रेस नेता गुंजेश कपिल, खेलन साहू, विरेन्द्र राजपूत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीकम कपिल, केशरी ध्रुव, इम्तियाज मेमन, रोहन मरकाम, ईम्तायाज मेमन, धनसु राम दीवान, टंकाधर नागेश, सुग्रीव साहू, अगनु नेताम, ईनायत अली, जीवन यादव सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी गण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कोरिया में किया विरोध
कोरिया जिले में भी कांग्रेस ने गौ सत्याग्रह किया. गौवंश की हत्या के विरोध में बैकुंठपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता गायों को लेकर जनपद कार्यालय पहुंचे. जहां जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गौठानों को बंद कर दिया है, जिससे मवेशी सड़क पर घूम रहे हैं. प्रदर्शन को लेकर जिले में कलेक्ट्रेट, एसडीएम कार्यालय समेत सरकारी दफ्तरों के बाहर पुलिस ने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की थी.जनपद पंचायत कार्यालय के सामने कांग्रेस ने जंगी प्रदर्शन करते हुए गायों को छोड़ा ताकि आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सरकार और आम जनता का ध्यान खींचा जा सके.
सूरजपुर में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या को लेकर सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गायों की सुरक्षा और इनके सड़कों पर होने से आम लोगों की परेशानियों को लेकर प्रदर्शन किया, जिसे गौ सत्याग्रह नाम दिया. इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने NH 43 से मवेशियों को खदेड़ते हुए तहसील कार्यालय परिसर में लेजाकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. जहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी करते कांग्रेसी कार्यकर्ता करते रहे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार गाय को लेकर वोट मांगती है, लेकिन आज प्रदेश भर में गायों की मौत हो रही है.
धमतरी इनके बीच हुई तीखी बहस
पूरे प्रदेशभर में कांग्रेसियों द्वारा गौ सत्याग्रह को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं, धमतरी जिले के ग्राम आमदी में जिला कांग्रेस कमेटी और धमतरी विधायक ओंकार साहू के नेतृत्व में कांग्रेसियों द्वारा गौ सत्याग्रह कर कार्यालय नगर पंचायत का घेराव किया गया. वहीं, प्रदर्शनकारियों ने स्कूल चौक से लेकर कार्यालय नगर पंचायत तक नारे लगाते हुए भाजपा सरकार को कोसते हुए कार्यालय के सामने पहुंचे. कोंडागांव में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

गौ बांधकर कर “गोधन न्याय योजना“ बंद करने के विरोध में भाजपा सरकार के विरोध में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

 कवर्धा/कुंडा : गौ सत्याग्रह के माध्यम से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुंडा एवं युवा नेता कांग्रेस इंज़ी योगेश्वर चन्द्राकर के नेतृत्व में तहसील कार्यालय कुंडा में गौं बांधकर “गोधन न्याय योजना“ बंद करने के विरोध में भाजपा के विरोध में ज़ोरदार प्रदर्शन किया.
युवा नेता कांग्रेस ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ में जबसे भाजपा सरकार बनी है. राज्य में अव्यस्था का आलम है. आज राज्य के हर गली मोहल्ले, सड़क में आवारा गाय-भैस की वजह से सड़क में चलने वाली वाहनो, लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इन आवारा पशुओं की वजह आए दिन सड़क दुर्घटना होना आम बात हो गयी है. जिसकी वजह से जान माल का ख़तरा बना रहता है. इसकी मुख्य वजह कांग्रेस सरकार के द्वारा संचालित कार्यक्रम “गोधन न्याय योजना“ को भाजपा दुर्भावनापूर्ण बंद कर के अपने घटिया राजनीति का परिचय दे रही है.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर 16 अगस्त 2024 को तहसील कार्यालय में जाकर गौ बांधकर “गोधन न्याय योजना को बंद करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया. अगर भाजपा सरकार गोधन न्याय योजना को आज संचालित कर रही होती तो ये अवयस्था की स्थिति निर्मिति नही होती और ना ही आवारा पशुओं की वजह से खेत में लगे फसलों को लगातार चराई होती. जिससे किसानो की फ़सलो का नुक़सान ना होता और ना ही सड़क दुर्घटना में वृद्धि होती. आज भाजपा को सोचना पड़ेगा अगर जल्द से जल्द गोधन न्याय योजना को संचालित नही करेगी तो कांग्रेस पार्टी ज़िला और राज्य स्तर की प्रदर्शन पूरे राज्य में करेगी भाजपा सरकार को ये कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से संकेत है.
भूपेश बघेल जी के द्वारा संचालित योजना-गोधन न्याय योजना जिसकी शुरुआत 20 जुलाई 2020 को किए थे. गोधन न्याय योजना के जरिए सीधे रोजागर देने का काम कांग्रेस की सरकार रही थी. भाजपा को बताना पड़ेगा कि भाजपा आख़िर में क्यों महिला विरोधी है? क्यों युवा विरोधी है? क्यों किसान विरोधी है? कांग्रेस कार्यकाल दौरान गोधन न्याय योजना के जरिए किसानो से ₹ 2 प्रति किलो गोबर ख़रीद कर लोगों को सशक्त बना रही थी. ₹4 प्रति लीटर में गौं मूत्र ख़रीद रही थी और साथ ही साथ बर्मी  कम्पोस्ट के जरिए जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा था. जिससे खेतों में रासायनिक खाद का उपलब्धता कम हो रही थी.
हमारी गौ माता आज सड़कों पे ठोकरें खा रही हैं. इनकी गौ भक्ति ख़ाली विज्ञापनो, पोस्टरों और भाषण में ही दिखती है. धरातल में इनकी कथनी और करनी में ज़मीन आसमान का अंतर है.
युवा नेता कांग्रेस इंज़ी योगेश्वर चन्द्राकर ने कहा कि भाजपा को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए. जिससे ग़ाय को सरक्षण मिलेगा और साथ ही साथ वित्तीय सहायता मिलेगी. क्यो ना भाजपा केंद्र और राज्य में  क़ानून लाए कि ग़ाय को विशेष संरक्षित जानवर में रखा जाए.
इस मौके पर कांग्रेस के “गौ सत्याग्रह“ में कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष उत्तरा दिवाकर, युवा नेता कांग्रेस इंज़ीनियर योगेश्वर चन्द्राकर, पूर्व प्रत्याशी नीलकण्ठ चंद्रवंशी, रजक कल्याण बोर्ड सदस्य भुवनेश्वर निर्मलकर, बलदाऊ रजक, अबुबकर आज़मी,  हेमंत सिंगरोल, होरीराम सिंगरोल, रामावतार सिंगरोल, राजेश चंद्रवंशी, ईश्वर निषाद, वेदप्रकाश चन्द्राकर, हरेंद्र चन्द्राकर, सोमिल चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर, रोमी खनुजा, गोविंद निर्मलकर, परस निषाद, दिनेश पांडेय, प्रमोद पात्रे, धनेश कुमार, मनोहर टोंद्रे, अघनु बंजारे, दुखूँ राम निर्मलकर, हरचरन खनुजा, पवन सिंगरोल, सागर दिवाकर, शैलेश दिवाकर, शिवकुमार चौहान, भरत साहू, हेमु साहू, गौतम मनिकपुरी, यासीन खान, लबसिंह चौहान, मनोज भास्कर  सुखचैन भास्कर, यशवंत चन्द्राकर, अनुज चंद्रवंशी, बेदीराम यादव, कृष्णमोचन चंद्रवंशी, मोहम्मद इशाक, फारूक खान, बदरीनाग, लक्ष्मण यादव, टिकम शर्मा के साथ किसान एवं अन्य ग्रामवाशी उपस्थित होकर “ गौ सत्याग्रह को कामयाब बनाने में अहम योगदान दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

गौ सत्याग्रह को लेकर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, जनपद सीईओ की अनुभवहिनता आई सामने

करगीरोड कोटा : कांग्रेस ने प्रदेशभर में गौ सत्याग्रह को लेकर एक जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया. कोटा में भी यहां के विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में हंगामेदार प्रदर्शन किया गया. जिसमें बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. प्रदर्शन के दौरान जनपद सीईओ की अनुभवहिनता भी सामने आई.
उन्होंने अपने मेन गेट को बंद करवा दिया और अपने कर्मचारियों को बड़े बड़े बम पकड़ा दिए और उन्होंने गायों को बिचकाने के लिए फटाके फोड़ना शुरु कर दिया. जिससे गाय बिदकने लगी और इसी से माहौल और गरम हो गया.
कांगेस ने अपने निर्धारित समय पर गौ सत्याग्रह का प्रदर्शन शुरु किया. प्रदर्शन में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं में नई उर्जा और जोश भर दिया. प्रदर्शकारियों ने शहर से सड़कों पर बैठी गायों को हकालना शुरु करते हुए एसडीएम कार्यालय की तरफ बढ़ना शुरु किया तो धीरे धीरे इस यात्रा में गायों की तादाद बढ़ते गई.
प्रशासन ने भी इस स्थिति से निपटने के लिए चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी. कार्यालयों के मेन गेट बंद कर दिए गए थे और पुलिस प्रशासन के साथ ही कोटवारों को भी स्थिति संभालने में लगा दिया गया था. गायों को लेकर जब कांग्रेस कार्यकर्ता एसडीएम आफिस के पास पहुंचे तो स्थिति बिगड़ने लगी.
भारी संख्य में मौजूद कार्यकर्ता और सुरक्षा में लगे कर्मचारियों के बीच गाय पिसती नजर आई. इस बीच प्रशासन ने गाड़ियों के सायरन बजाने शुरु कर दिए और जनपद सीईओ ने फटाके फोड़ने के लिए अपने कर्मचारियों को लगा दिया. जिससे गाय बिदकने लगी.
अच्छा होता अगर सुबह से ही प्रशासन अपने कर्मचारियों को लगाकर शहर की सड़कों पर बैठी गायों को सुरक्षित गौशाला में छोड़ आती. तो कांग्रेस को सड़क पर कोई गाय जानवर ही नजर नहीं आती. लेकिन अधिकारियों ने ये उपाय ना कर फटाके फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित करवा लिया.
प्रदर्शन के बाद कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम पांच साल सरकार को चैन से बैठने नहीं देंगे. ये भाजपा गायों के नाम पर वोट मांगती है. और आज सारे प्रदेश में गाय सड़कों पर बैठी है. हमारी सरकार के समय जगह-जगह गौठान बनाए गए थे और करीब एक लाख एकड़ जमीन सुरक्षित की गई थी. हमने गौ पालकों से गोबर भी खरीदने की योजना बनाई. जिससे गौ पालकों को कुछ आर्थिक लाभ हो सके और अपने जानवरों को घरों में रखे लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार ने गौठान जैसी योजना को बंद कर दिया. प्रदेश की विष्णुदेव की सरकार कटघोरा में लिथियम निकलने के बाद एक महीने में उसे उद्योगपतियों को देने का काम कर सकती है. लेकिन किसानों और गाय के लिए काम नहीं कर सकती.
कांग्रेस के इस गौ सत्याग्रह के दौरान जनपद सीईओ और उनके दो कर्मचारी चर्चा में रहे सभी की जुबान पर इन्हीं का नाम था. जिन्होंने फटाके फोड़ के गायों को बिदकाने जैसा काम किया. इस दौरान अगर कोई हादसा हो जाता तो जवाबदारी किसकी होती? कांग्रेस के कई नेतओं ने इस मामले में अपना विरोध भी दर्ज कराया.
गौ सत्याग्रह में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, प्रमोद नायक, अभय नारायण, अरुण त्रिवेदी, संतोष मिश्रा, कुलवंत सिंह, संतोष गुप्ता, फूलचंद अग्रहरी, कान्हा गुप्ता के साथ बड़ी तादाद में कांग्रेसी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb