पत्नी-मां और बहन पर चापड़ से किया हमला, चरित्र संदेह और पैसों को लेकर विवाद बनी वजह, पत्नी की हालत नाजुक, आरोपी पति रामेश्वर गिरफ्तार

Attacked wife, mother, and sister with a chopper, character suspicion and a dispute over money became the reasons, wife is in critical condition, accused husband Rameshwar arrested.

पत्नी-मां और बहन पर चापड़ से किया हमला, चरित्र संदेह और पैसों को लेकर विवाद बनी वजह, पत्नी की हालत नाजुक, आरोपी पति रामेश्वर गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने भयावह रुप ले लिया. आरोपी पति रामेश्वर साहू ने अपनी पत्नी सुकृता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. उसे बचाने आई सास सांवन साहू और ननद निर्मला साहू पर भी हमला किया गया. तीनों महिलाओं को नजूक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रामेश्वर साहू और सुकृता के बीच वैष्णोदेवी मंदिर के पास रहने के दौरान विवाद हुआ. विवाद के बाद गुस्से में रामेश्वर ने अपनी पत्नी को कमरे में बंद कर चापड़ से हमला किया। सुकृता की चीख सुन उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं और दरवाजा पीट-पीटकर खोला.
इसी दौरान आरोपी ने मां और बहन पर भी धारदार चापड़ से हमला कर दिया. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने पुलिस और डायल 112 को खबर दी.
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर लिया. घायल तीनों महिलाओं को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक पत्नी सुकृता की हालत सबसे नाजुक बनी हुई है.
बताया जा रहा है कि सुकृता ने एक साल पहले भी पति पर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद रामेश्वर साहू जेल गया था. जेल से रिहा होने के बाद दोनों ने समझौता किया और साथ रहने लगे. आज की वारदात इसी पुराने विवाद का ताजा मामला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB