जन्माष्टमी पर शराब के नशे में मचाया उत्पात, हुज्जतबाजी के बाद फाड़ी पुलिस की वर्दी, नाबालिग सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Created ruckus under the influence of alcohol on Janmashtami tore police uniform after shouting 10 accused including a minor arrested search for the rest continues

जन्माष्टमी पर शराब के नशे में मचाया उत्पात, हुज्जतबाजी के बाद फाड़ी पुलिस की वर्दी, नाबालिग सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

बिलासपुर : रतनपुर में पुलिस के साथ झूमा झटकी करने वाले 10 लंपट युवकों को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी लोगों ने जन्माष्टमी के मौके पर शराब के नशे में धुत्त होकर DJ के साथ रैली निकाली थी. पुलिस ने DJ को भी जप्त कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 26 अगस्त 2024 को आरक्षक घनश्याम राठौर, कृष्णा बिंझवार थाना क्षेत्र में रात्रि पेट्रोलिंग करने शासकीय वाहन से रवाना हुये थे. इसी दौरान शिकायत मिली कि गाधीनगर समिति वाले देर रात तक डीजे को तेज आवाज में बजाकर नाच रहे हैं. मोहल्ले वालों को परेशानी हो रही है. तब रात करीब 11 बजे थाना रतनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने मौके में जाकर डीजे बंद करने की समझाईस दी.
लेकिन समिति के अध्यक्ष अमित नेताम व उनके साथियों ने DJ बंद करने के बजाए पैट्रोलिंग स्टाफ के साथ गाली गलौज और झूमा झटकी करने लगे. यही नहीं पत्थर से पेट्रोलिंग वाहन में तोडफोड करने लगे. जिससे दोनों आरक्षको को चोट लगी और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद थाने से अतिरिक्त बल पहुंच कर फौरन स्थिति को नियंत्रित किया गया. तब तक आरोपीगण वहां से भाग गए.
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर फौरन रतनपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की समुचित धाराओं एवं लोक संपत्ति के नुकसानी का निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश की गई. सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल के कुछ वीडियो के जरिए सभी आरोपियों, आयोजनकर्ताओं की पहचान की गई.
इसके बाद फौरन टीम भेज कर 10 आरोपियों को हिरासत में लिया गया. जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है. घटना के दौरान इस्तेमाल डीजे को भी कोलाहल अधिनियम के तहत जप्त किया गया. आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया. घटना में शामिल बाकी आरोपीयो की तलाश पुलिस की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी :
1. आदित्य सोनी पिता स्व अजय सोनी 23 साल
2. कैलाश शर्मा पिता रामू शर्मा 23 साल
3. शुभम सिंह पिता स्व छत्रपाल सिंह 28 साल
4. अमित नेताम पिता हीरा सिंह नेताम 23 साल
5. पुन्नी यादव पिता राघव पिता मुन्ना यादव 27 साल
6. ईशू धीवर पिता संतोष धीवर 24 साल
7. प्रकाश श्रीवास पिता गोवर्धन श्रीवास 18 साल
8. नमन बिसेन पिता मुन्ना बिसेन 23 साल
9. ओम कहरा पिता संजीत कहरा 24 साल
10. एक अपचारी बालक
सभी निवासी गॉधीनगर रतनपुर थाना रतनपुर जिला  बिलासपुर (छ.ग.)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा के मार्गदर्शन में उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधि.(पुलिस) श्रीमति नुपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी रजनीश सिंह, उनि. कमलेश कुमार बंजारे, सउनि पवन सिंह, आर. सुनील कोरी का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb