छत्तीसगढ़ में नकली एशियन पेंट्स बनाने की फैक्ट्रियों पर पुलिस का छापा, संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट के तहत FIR दर्ज

Police raid on factories making fake Asian paints in Chhattisgarh FIR registered against the operators under copy right

छत्तीसगढ़ में नकली एशियन पेंट्स बनाने की फैक्ट्रियों पर पुलिस का छापा, संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट के तहत FIR दर्ज

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एशियन पेंट्स के नकली प्रोडक्ट्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है. पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट के तहत उक्त फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. एशियन पेंट्स के नकली प्रोडक्ट्स बनाए जाने का मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पास सिरगिट्टी क्षेत्र का है. फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ केस कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मयूर विहार, दिल्ली में रहने वाले आनंद उम्र 28 साल की शिकायत पर पुलिस ने कॉपी राइट का केस दर्ज किया है. आनंद ने पुलिस को बताया कि कंपनी के पास उसके नकली प्रोडक्ट बेचे जाने की शिकायत पहुंची थी. आनंद को कंपनी ने नकली और असली प्रोडक्ट में पहचान करने की ट्रेनिंग दी हुई है. इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर छानबीन की. 
आनंद ने अपने स्तर पर पता किया तो चौंकाने वाली बात सामने आई. उन्हें पता चला की छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यह काम हो रहा है. बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित रिमी कोटिंग इंडस्ट्रीज और अल्फा इंडस्ट्रीज में एशियन पेंट्स के नकली प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे हैं. इन फैक्ट्रियों से ही नकली एशियन पेंट्स बाजार में बेचा जा रहा था. आनंद की शिकायत पर पुलिस ने दोनों फैक्ट्रियों के संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट के तहत केस दर्ज कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb