नाबालिग बालिका को फुसलाकर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी समीर कुमार गिरफ्तार, लड़की बरामद

Sameer Kumar, the accused who lured and kidnapped a minor girl and sexually exploited her on the pretext of marriage, has been arrested; the girl has been recovered

नाबालिग बालिका को फुसलाकर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी समीर कुमार गिरफ्तार, लड़की बरामद

जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिला में नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने और जबरन दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 
मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर चांपा जिला के सारागांव में नाबालिग बालिका को 8 जनवरी 2025 को रात करीब 9 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है. इस रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अप.क्रं. 03/25 धारा 137 (2) बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया.
नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए एसपी विवेक शुक्ला (IPS) जांजगीर चांपा के निर्देशन में आरोपी समीर कुमार कुर्रे को मुखबिर से मिली खबर के आधार से पकड़ा गया. जिसके कब्जे से अपहृता नाबालिग बालिका को बरामद किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान आरोपी को घटना के बारे में पुछताछ कर बयान लिया गया. जिसके द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाना और शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करना बताया जाने से आरोपी के खिलाफ अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI