पैसों के लेनदेन को लेकर युवक का अपहरण और पिटाई से मौत के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

Police revealed the case of kidnapping and death of a youth due to beating over money transaction arrested 6 accused and sent them to jail

पैसों के लेनदेन को लेकर युवक का अपहरण और पिटाई से मौत के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर : बिलासपुर की सिम्स में इलाज के दौरान 24 अक्टूबर को हुई हरिओम सिंह की मौत के मामले में परिजनों ने लेनदेन के विवाद में अपहरण और कत्ल का आरोप लगाया था और 2 युवको सुयश सिंह, इंद्रजीत यादव और उनके साथियों के द्वारा इस हत्या को अंजाम दिए जाने की बात कही गई थी. लेकिन इस हत्या को पहले हादसा बताया जा रहा था. क्योंकि युवक हरिओम घायल हालत में विनोबा नगर की गली नंबर 5 में बेहोश मिला था. जिसे पुलिस द्वारा ही अस्पताल पहुंचाया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी.
मामले में परिजनों को 2 दिनों बाद घटना की जानकारी हुई थी. जिसमें उन्होंने पूरे घटना क्रम को बताते हुए आरोपियों द्वारा अपहरण और बेरहमी से पिटाई करने की बात सामने रखी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी.
जिसमें पुलिस ने जुर्म दर्ज करते हुए जांच के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक हरिओम के परिजनों और दुसरे गवाहो से जांच दौरान यह बात सामने आई कि संदेही इन्द्रजीत और सुयश के द्वारा लेनदेन के बारे में विवाद था.
जिसे घटना दिनांक को आरोपियो द्वारा फोन किया गया था. मुखबीर की खबर और तकनीकी सबूतों के आधार पर संदेही आरोपी सुयश सिंह, सक्षम पाण्डेय, संतोष सोनी, तुषार मजुमदार, दामन सिंह, हर्षित गौरहा को पकड़कर थाना लाया गया. पूछताछ के दौरान संदेही आरोपी द्वारा जुर्म करना कबुल किया गया. जिस पर आरोपीयो से घटना में इस्तेमाल मोटर सायकल, डण्डा को जप्त किया है. आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया.
संपूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सायबर सेल) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय साबद्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उनि अजरुद्दीन और श्रवण टंडन प्रआर. आतिष आर. दीपक, अभिजीत, संजय, तदवीर, निखिल, अविनाश, मुरली भार्गव, रूपलाल चंद्रा का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
1-सुयश सिंह राजपूत पिता लाला सिंह राजपूत उम्र 31 साल निवासी यदुनंदन नगर बाजार चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी
2- सक्षम पाण्डेय पिता दिनेश पाण्डेय उम्र 22 साल निवासी पथर्रीपारा कोरबा चौकी रामपुर जिला कोरबा हा.मु. क्वाटर नंबर 183 अटल आवास निरतू थाना कोनी
3- संतोष सोनी पिता दुष्यंत सोनी उम्र 27 साल निवासी मोपका चौक पुराना तालाब जोरापारा मोपका थाना सरकंडा
4- तुषार मजूमदार पिता कल्याण मजूमदार उम्र 30 साल निवासी राधिका विहार फेस-2 थाना सरकंडा
5- दामन सिंह पिता लखन सिंह उइके उम्र 24 साल निवासी लिंक रोड अग्रसेन चोक के पास
6- हर्षित गौरहा पिता महेश्वर गौरहा उम्र 29 साल निवासी चंदन आवास राजकिशोर नगर बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb