मेले में घुमने गई महिला हुई लापता, दो साल बाद परिवार से मिली बिछड़ी बेटी, परिजनों के निकलने लगे खुशी के आंसू

A woman who went to visit a fair went missing, her lost daughter was found by her family after two years, tears of joy started flowing from the family's eyes

मेले में घुमने गई महिला हुई लापता, दो साल बाद परिवार से मिली बिछड़ी बेटी, परिजनों के निकलने लगे खुशी के आंसू

कोरबा : कोरबा के घुड़देवा बस्ती में रहने वाला चौहान परिवार की खुशियों का ठिकाना उस वक्त नहीं रहा जब पिछले दो साल से लापता घर की बेटी उन्हें वापस मिल गई. अनीता बाई की तलाश में पूरा परिवार लगा रहा. इन दो सालों में उन्होंने कोरबा जिले का चप्पा-चप्पा छान मारा. लेकिन कामयाबी नहीं मिली. आखिरकार कुंआभट्टा स्थित अपना घर सेवाश्रम में अनीता मिल गई. अनीता के सलामत मिल जाने से पूरा परिवार काफी खुश हैं.
तस्वीर में नजर आ रही इस महिला का नाम अनीता बाई चौहान है. कोरबा के घुड़देवा बस्ती निवासी अनीता बाई पिछले दो साल से लापता थी. जो अब जाकर परिवार से मिली है. पूरे दो साल परिवार से मिलने के बाद पूरा परिवार काफी खुश है. और उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल रहे हैं.
अनीता का विवाह जांजगीर जिले के बम्हनीडीह में हुआ था. दो साल पहले नवरात्री के मेले से वह घर लौटी और किसी को बिना कुछ बताए चली गई. जिसके बाद वापस नहीं लौटी. अनीता की खोज में पूरा परिवार परेशान रहा. कोरबा के साथ ही पूरे जांजगीर चांपा जिले का चप्पा-चप्पा छानने के बाद उन्हें कामयाबी नहीं मिली. इस बीच अपना घर सेवाश्रम से उनके पास फोन आया जिसके बाद पूरा परिवार अनीता से मिला. इस दौरान सभी के आंखो से आंसू निकलने लगे.
चौहान परिवार ने बताया,कि उन्होंने अनीता के सही सलामत मिलने की आस पूरी तरह छोड़ दी थी. हालांकि उन्हें पूरा यकीन था कि अनीता सही सलामत होगी. अब तक अनीता उन्हें मिल गई है. तो वे काफी खुश है और खुशी-ख़ुशी उसे अपने घर ले गए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI