24 कैरेट होटल के पास अज्ञात युवक ने मारा चाकू, अतड़ी बाहर, हालत नाजुक, घायल सिम्स रेफर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Near 24 Carat Hotel an unknown youth stabbed him outside condition critical injured Sims referred police busy searching for the accused

24 कैरेट होटल के पास अज्ञात युवक ने मारा चाकू, अतड़ी बाहर, हालत नाजुक, घायल सिम्स रेफर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर/कोटा : बिलासपुर जिले में अज्ञात लोगों ने 23 साल के युवक को चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल किया. अज्ञात लोगों ने युवक के पेट पर चाकू से वार किया. घटना कोटा-बिलासपुर मार्ग के ग्राम मौहारखार के 24 कैरेड के पास की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोटा बिलासपुर मुख्य मार्ग पर 24 कैरेट हॉटल के पास पेंडारी निवासी दीपांशु साहू पिता संतोष साहू उम्र उम्र 23 साल को अज्ञात युवकों ने चाकू मार दिया. जिससे घायल युवक की अंतड़िया बाहर आ गई. आरोपी युवक के साथ 3 से 4 लोग थे. जिसमें लड़कियां भी थी,
घायल युवक दीपांशु साहू को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है. फिलहाल कोटा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. युवक पर हमला क्यों हमला किया गया इसका पता अब तक खुलासा नहीं हुआ है. खबर के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb