पुलिस का नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार, 31 लाख की नशीली सामग्री के साथ दो ड्रग डीलर विक्रान्त सरकार और रविशंकर मरकाम गिरफ्तार

Police made a big attack on illegal drug trade two drug dealers Vikrant Sarkar and Ravi Shankar Markam arrested with drugs worth Rs 31 lakh

पुलिस का नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार, 31 लाख की नशीली सामग्री के साथ दो ड्रग डीलर विक्रान्त सरकार और रविशंकर मरकाम गिरफ्तार

बिलासपुर : पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार किया है. शहर में नशीली इंजेक्शन और टेबलेट सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. और 31 लाख रुपए का इंजेक्शन और टेबलेट जप्त किया है. इस मामले में सृष्टि कुर्रे और गोदावरी कुर्रे समेत परिवार के 9 सदस्य पहले से जेल में है.
SP रजनेश सिंह ने नशे के सौदागरों का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 26 सितम्बर 2024 को नशे की सामग्री बेचते हुए श्रीमती कल्पना कुर्रे और एक नाबालिग बच्चे को गिरफ्तार किया गया था. इन दोनों से Nitrazepam Tablets IP NitrosunR कुल 896 नग जप्त किया गया था. थाना सिविल लाईन ने धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.
इसी तरह 22 अक्टूबर 2024 को नशे की सामग्री के साथ सृष्टि कुर्रे को गिरफ्तार किया गया था. उसके कब्जे से कुल 150 नग BUPRENORPHINE injection, REXOGESIC Ampoules जप्त किया गया था.
दोनो मामलों के आरोपियो से पुछताछ की गई तो पता चला कि नशे की सामग्री Ampoules व Tablet रायपुर निवासी विक्रान्त सरकार और रविशंकर मरकाम से आर्डर कर पार्सल के जरिए मंगाते थे. इसके बाद दोनों की तलाश शुरु हुई तो मुखबीर और टेक्निकल साक्ष्यो से जानकारी मिली कि दोनो आरोपी नशीली इंजेक्शन और टेबलेट छोडने बिलासपुर आ रहे हैं.
इस खबर पर रेड कार्यवाही की गई. विक्रान्त सरकार और उसके साथी रविशंकर मरकाम को टाटा इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन सहित दबोच लिया गया. टाटा पंच की तलाश लेने पर Tablet कुल 2150 नग कीमत करीब 11 लाख रुपये और Ampoules कुल 23648 नग कीमत करीब 20 लाख रुपये को जप्त किया गया.
पुलिस ने आरोपियों से एक टाटा पंच इलेक्ट्राॅनिक कार कीमत करीब 10 लाख रुपये और 2 नग मोबाईल फोन भी जप्त किया है.
आरोपी विक्रान्त सरकार व रविशंकर मरकाम को थाना सिविल लाईन के अपराध क्रमांक 1004/24 धारा 21, 22 नारकोटिक्स में गिरफ्तार कर अदालत पेश किया गया. आरोपिगणो से नशे की सामग्री के बारे में पुछताछ की जा रही है. मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपीयो और शामिल लोगो के बारे में फाइनेंशियल इन्वेस्टीगेशन कर नशे के कारोबार से अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति की जानकारी भी इकठ्ठा की जा रही है. नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगो की जानकारी इकठ्ठा कर उनके खिलाफ भी एण्ड-टु-एण्ड कार्यवाही की जाएगी.
जप्त सामग्री :- टैबलेट कुल 23648 नग कीमत करीब 20 लाख रुपये
एम्पुल2150 नग कीमत करीब 11 लाख रुपये
एक टाटा पंच इलेक्ट्राॅनिक कार कीमत करीब 10 लाख रुपये
एक आईफोन और 2 अन्य एण्ड्रायड फोन कीमत करीब 1.5 लाख रुपये
जप्तशुदा सामग्री कुल कीमत करीब 42 लाख रुपये
00 गिरफ्तार आरोपी :-
01. कल्पना कुर्रे उर्फ बिन्दु पति आकाश कुर्रे उम्र 19 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. सृष्टि कुर्रे उर्फ मोटी पिता स्व छन्नु लाल कुर्रे उम्र 18 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. गोदावरी कुर्रे उर्फ गिन्नी पति स्व छन्नु लाल कुर्रे उम्र 40 साल निवासी मिनीबस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)
04. विक्रान्त सरकार पिता कपील सरकार उम्र 30 साल निवासी मकान न. 124 माना कैेम्प रायपुर थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ.ग.)।
05. रविशंकर मरकाम पिता संतराम मरकाम उम्र 30 साल निवासी विवेकानन्द नगर माना कैम्प थाना माना कैम्प जिला रायपुर (छ.ग.)
06. नाबालिग बालक उम्र 17 साल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb