जंगल में मिली लाश, शरीर पर चोंट के निशान, अज्ञात युवक को उतार दिया मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Dead body found in the forest injury marks on the body unidentified youth murdered suspicion of murder by crushing with stone police engaged in investigation

जंगल में मिली लाश, शरीर पर चोंट के निशान, अज्ञात युवक को उतार दिया मौत के घाट, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर/पचपेड़ी : बिलासपुर जिले पचपेड़ी थाना इलाके में आने वाले चिल्हाटी जंगल में में रविवार सुबह खून से लथपथ एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई. वही घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी के गौठान के पास रविवार सुबह मवेशी चरवाहा ने एक युवक टीकाराम केवट, निवासी ग्राम मोतीपुर, थाना कसडोल उम्र करीब 50 साल की लाश औंधे मुंह पड़ी हुई थी. जिसके बाद इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी. जिन्होंने इसकी खबर पचपेड़ी पुलिस को दी.
वही खबर के बाद मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. वही डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को घटना की खबर दे दी गई है. बताया जा रहा है कि टीकाराम के चेहरे को किसी पत्थर से कुचलकर मारा गया है. लाश के पास खून के धब्बे जगह-जगह दिखाई दे रहे हैं. वही घटनास्थल से एक बाइक CG 04 HN 9264 खड़ी मिली है. जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है यह बाइक मृतक टीकाराम की हो सकती है. फिलहाल पचपेड़ी पुलिस अपने उच्च अधिकारियों को खबर देकर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है.
इस घटना के बाद से ग्राम चिल्हाटी और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर काफी चिंता है. और वे चाहते हैं कि पुलिस जल्द से जल्द मामले को सुलझाए और दोषियों को पकड़े.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb