ऑनलाइन मोबाइल गेम की लत ऐसी लगी कि मानसिक दबाव में आकर 16 साल के लड़के ने कर लिया खुदकुशी, पेड़ पर लटकती मिली लाश
Due to his addiction to online mobile games a 16 year old boy committed suicide due to mental pressure his body was found hanging from a tree
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र के बेलगहना चौकी अंतर्गत ग्राम करही कछार निवासी 16 साल के नाबालिग लड़के ने घर से एक डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.
मिली जानकारी मुताबिक 16 साल के लड़के ने ऑनलाइन गेम की वजह से मानसिक दबाव के चलते फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बेलगहना चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जा रहा है कि छात्र बीते करीब कई महीने से ऑनलाइन गेम खेल रहा था. मृतक रवि कुमार तिर्की पिता दादूराम तिर्की उम्र 16 साल निवासी ग्राम डोंगरीपारा करही कछार का है. जो कि कक्षा 6 वी तक की पढ़ाई की थी. माध्यम परिवार से है. जो फ्री फ़ायर खेला करता था. जिसकी वजह से वह डिप्रेसन में आकर ऐसा कदम उठाया है.
बेलगहना चौकी प्रभारी ओमकार दीवान ने बताया कि ग्राम करही कछार के डोंगरी पारा निवासी रवि कुमार तिर्की पिता दादूराम तिर्की फ्री फायर गेम खेला करता था. जिसकी वजह से डिप्रेशन में था और उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की जांच करवाई आगे बढ़ेगी.
ग्रामीण क्षेत्रों में शहर की तुलना में युवाओं को और खासकर किशोर अवस्था में रहने वाले युवाओं में मोबाइल एडिक्शन ज्यादा देखने को मिल रहा है. इंटरनेट के संपर्क में आने के बाद ऑनलाइन वीडियो गेम के जरिए घंटों अपने साथियों के साथ संपर्क में रहने वाले इन युवाओं को अब इसकी लत लग गई है.
गेम खेलने के दौरान कई तरह के लेवल क्रॉस करने होते हैं. गेम के भीतर कौन किस पोजीशन में है. इस बात को लेकर भी उसके डिग्निटी या सम्मान का ख्याल रखा जाता है. अक्सर ऑनलाइन गेम में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले टीनएजर को कई तरह के अपमानजनक नाम से बुलाया जाता है.
उन्हें अपने लेवल बढ़ाने की हमेशा फिक्र रहती है. गेम के दौरान कई तरह के आर्म, ड्रेस और गन खरीदने की जरुरत पड़ती है. जिसके लिए गेम स्कोर पॉइंट, रीडीम कोड या फिर पैसे की दरकार होती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



