जहरीली शराब से 2 की मौत के मामले की साजिश का पर्दाफाश, नाजायज संबंध बनी वजह, प्रेमिका ने पहले प्रेमी को ठिकाने लगाने बनाई प्लान
Conspiracy exposed in case of death of 2 due to poisonous liquor illegitimate relationship became the reason girlfriend first made a plan to kill her lover
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चाम्पा जिले के थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम बुडगहन में शराब सेवन से हुई 2 लोगों की मौत की गुत्थी को 3 दिन के अंदर सुलझाने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जिसे अवैध संबंध के चलते अंजाम दिया गया था. मिली मिली जानकारी के मुताबिक 26 अक्टूबर 2024 को मृतक रुपेश सांडे उम्र 28 साल ग्राम बुडगहन और मृतक शिवा बंजारे उम्र 19 साल ग्राम बुडगहन थाना बलौदा दोनो की शराब पीने से तबीयत खराब होने पर उसके परिजनो द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा लाया गया था. जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसकी खबर पर थाना बलौदा पुलिस को मिलने पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया.
मर्ग जांच दौरान घटना स्थल निरीक्षण, पीएम रिपोर्ट और मृतक के परिजनों और गवाहों ने बताया कि मृतक रुपेश सांडे का गांव के रंजनी सांडिल्य के घर आना-जाना लगा रहता था. उसके साथ उसके अवैध संबंध होने की चर्चा थी. और (मृतक) रुपेश सांडे द्वारा उसे बात-बात पर गाली-गलौज और मारपीट करता था. जिससे रजनी सांडिल्य परेशान रहती थी. जिसके बारे में जानकारी के लिए रजनी साडिल्य और मृतक रुपेश सांडे के मोबाईल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया गया.
जिसमें पाया गया कि आरोपी रंजनी सांडिल्य का रुपेश सांडे और बसत आदित्य से घटना दिनांक को बार-बार फोन से बात हुई. जिसके शक के आधार पर रंजनी सांडिल्य और बसंत आदित्य को तलब कर घटना के बारे में पूछताछ किया गया.
जिस पर आरोपीया रजनी साडिल्य ने बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना की वजह से इसके पति का मौत हो गई. उसके बाद से यह मृतक रुपेश सांडे से फोन पर लगातार बातचीत करती थी. बातचीत के दौरान दोनों को एक दुसरे से प्यार हो गया इसी बीच ग्राम बुडगहन धान खरीदी केन्द्र के प्रबंधक बंसत आदित्य से बुडगहन सोसायटी में आने-जाने के दौरान संपर्क हुआ और दोनों आपस में फोन पर बातचीत करने लगे. और घर आना-जाना शुरु हुआ. इस दौरान आरोपियां रजनी साडिल्य अपने बेटे और आरोपी बंसत आदित्य अपने बेटे के साथ मितान बदवाये और दोनों का लगातार एक-दूसरे के घर आना जाना होता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे जिस बात की जानकारी मृतक रुपेश सांडे को होने पर आरोपियां रजनी साडिल्या को मैं तुमसे प्यार करता हु और तुम किसी दुसरे से बातचीत करती हो कहकर आरोपिया रजनी साडिल्य को मना करने लगा और शराब पीकर गाली-गलौज मारपीट करने लगा. जिसके बारे में रजनी साडिल्य द्वारा बंसत आदित्य को बताया गया. तब बंसत आदित्य और रजनी दोनो मिलकर मृतक रुपेश सांडे को रास्ता से हटाने का प्लान बनाया
और प्लान के तहत आरोपी बंसत आदित्य द्वारा आनलाईन से सुहागा आर्डर किया जिसे आने के बाद प्लान के तहत रजनी साडिल्य को दिया. रजनी सांडिल्य द्वारा सुहागा को देशी शराब में मिलाकर 26 अक्टूबर 2024 को मृतक रुपेश को पीने के लिए दिया और उससे फोन में बात करती रही. रंजनी द्वारा दिये शराब को लेकर रुपेश अपने दोस्त शिवा बंजारे के साथ घटना स्थल पुल उपर में पिया. जिससे उसका तबीयत खराब होने लगी.
जिसकी जानकारी रजनी साडिल्य द्वारा बंसत आदित्य को उसी रात में बताई कि सुहागा मिलाया हुआ शराब को रुपेश अपने दोस्त शिवा के साथ मिलकर पी लिया है.
मर्ग जांच पर से धारा 103 (1), 105 ,61(2), 3(5) BNS का जुर्म करने का पुख्ता सबूत पाये जाने पर अपराध क्रमांक 387/24 दर्ज कर विवेचना में लिया गया.
जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण और आरोपी के जूर्म कबूल करने और आरोपी रजनी सांडिल्य पति स्व लखनलाल साडिल्य ग्राम बुडगहन, बसंत आदित्य पिता स्व परसराम आदित्य उम्र 48 वर्ष ग्राम बलौदा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे, निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी बलौदा, सायबर सेल से उनि पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी, सउनि विवेक सिंह, प्र०आर० मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक रोहित कहरा, प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, मोहम्मद शाहबाज खान और थाना बलौदा से सउनि कौशल सिंदार, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, गजाधर पाटनवार, आर. श्याम राठौर, हेमंत साहु, महेश राज, महिला आरक्षक ज्योति प्रभा अनंत का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



