कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका से मिला धोखा तो प्रेमी ने की खुदकुशी, परिजन- सुसाइड के लिए उकसाया गया, आत्महत्या का LIVE VIDEO वायरल

College student committed suicide by hanging herself boyfriend committed suicide when he cheated on her with his girlfriend family members instigated her to commit suicide LIVE VIDEO of suicide goes viral

कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका से मिला धोखा तो प्रेमी ने की खुदकुशी, परिजन- सुसाइड के लिए उकसाया गया, आत्महत्या का LIVE VIDEO वायरल

प्रेमिका से धोखा मिलने पर प्रेमी ने की खुदकुशी, परिजन बोले: सुसाइड के लिए उकसाया गया, आत्महत्या का LIVE VIDEO वायरल

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने प्यार धोखा मिलने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी का लाइव वीडियो भी सामने आया है. वहीं, परिजनों ने लड़की और उसके परिवार पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि दोनों ने चोरी-चुपके शादी भी कर ली थी.
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ स्थित मौहारी गांव निवासी शिवम जायसवाल 27 साल परसदा गांव में अपने मामा के घर रहता था. 5 सितंबर 2024 को उसने दोस्तों के साथ रस्सी खरीदी और घर आकर फांसी का फंदा बनाकर दोस्तों को फोटो भी भेजा था.
फोटो भेजने के बाद दोस्तों ने भी दी थी समझाइश
दोस्तों को फोटो भेजने के बाद उसका एक दोस्त घर आया और उसे समझाइश देकर साथ में सो गया. इसी दौरान रात में शिवम ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. जब साथ में रुके दोस्त ने यह मंजर देखा. तो वहां से भाग खड़ा हुआ. इस मामले में दोस्तों की भूमिका भी संदिग्ध है.
गांव की लड़की से था प्रेम प्रसंग
शिवम परसदा गांव में अपने मामा की हार्डवेयर की दुकान चलाता था. उसका गांव की ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. दोनों का रिश्ता पिछले डेढ़ साल से चल रहा था. दोनों के रिलेशनशिप की जानकारी दोनों के परिवार को भी थी. शिवम ने अपने परिजन से शादी करने की बात भी कही थी. लेकिन उन्होंने अभी घर में बड़े भाई-बहन होने का हवाला दिया. बाद में शादी करने की बात कही.
प्रेमिका के परिवार शिवम को देते थे धमकी- परिजन
शिवम के परिजनों का आरोप है कि, प्रेमिका के परिवार वाले शिवम को दूर रहने की धमकी देते थे। इससे वो परेशान था. बाद में लड़की ने भी प्यार में धोखा दिया और बात करना बंद कर दिया. वो किसी और से बात करने लगी. लेकिन दोनों ने कहीं शादी कर ली थी. मांग में सिंदूर भरी एक तस्वीर भी परिजनों को मिली है.
आत्महत्या के लिए उकसाया -परिजन
शिवम के परिजनों का यह भी आरोप है कि लड़की और परिवार ने शिवम को खुदकुशी के लिए उकसाया. यह खुदकुशी नहीं बल्कि कत्ल है. उन्होंने मानसिक रुप से प्रताड़ित कर मजबूर किया, इसलिए उसने फांसी लगाई है. परिजन का कहना है कि पुलिस को उसके फोन की भी जांच करने की जरुरत है. परिजनों ने कहा कि हम जल्द उनके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे. उन्हें गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे.
एक सुसाइड नोट भी बरामद
शिवम ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें खुद की मर्जी से खुदकुशी करने की बात लिखी है. हालांकि परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी के दबाव में आकर उसने सुसाइड नोट लिखा है. वो काफी होनहार लड़का था. बिना किसी दबाव के ऐसा कर ही नहीं सकता है.
पुलिस जल्द सभी पहलुओं पर करेगी जांच
इस मामले में जांच अधिकारी का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में युवक ने खुदकुशी किया है. उसके साथ मौजूद दोस्त से पूछताछ की गई है. परिजन अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में व्यस्थ थे. अब आकर शिकायत करेंगे. तो आगे कार्रवाई की जाएगी. लड़की से भी पूछताछ की जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने फांसी लगाकर दे दी जान, जूनियर छात्र से मांगी थी कुर्सी

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी अंकिता जोशी उम्र 22 साल शहर के डिगमा में किराए के मकान में रहकर इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. वह थर्ड इयर की छात्रा थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर उसने पड़ोस में रहने वाले जूनियर छात्र से कुर्सी मांगी और फिर अपने कमरे में चली गई.
जब देर शाम तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो बगल में रहने वाले अन्य स्टूडेंट्स ने देखा तो उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी. खबर पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को उतरवाकर पीएम के लिए अस्पताल भेजा.
पुलिस ने छात्रा का मोबाइल जब्त किया है. जिसकी जांच के बाद प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है. पुलिस ने छात्रा के परिजनों को खबर दे  दी. उसके परिजन अंबिकापुर पहुंचे. मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb