तालाब में मिली युवक की लाश, सिर पर गंभीर चोट के निशान, इलाके में दहशत का माहोल, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच
Dead body of a young man found in the pond serious injury marks on the head atmosphere of panic in the area fear of murder police investigating the case
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा शारदा मंदिर के पास स्थित तालाब में एक शख्स की लाश मिली है. लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहोल सा बन गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक दुर्गेश चौहान पिता राम विलास चौहान के रुप में की गई है. जिसका घर घटना स्थल से लगभग 400 मीटर ही दूर है. आसपास के लोगों ने इस बात की खबर पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. लाश को तालाब से बाहर निकाला गया. मृतक के सिर पर गंभीर चोट नजर आ रही है. जिससे हत्या कर तालाब में फेंकने की आशंका जताई जा रही है.
आपको बता दे की मृतक दुर्गेश चौहान बीते सोमवार से अपने घर नहीं लौटा था. परिजनों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



