नदी में बहा खेल रहा 8 महीने के बच्चा, बचाने कुदी मां भी बह गई, चरवाहों ने बचाई महिला की जान, दो दिन बाद मिली बच्चे की लाश
An 8 month old child was playing in the river the mother also got swept away after trying to save her shepherds saved the womans life the childs body was found after two days
कोरबा : कोरबा जिले में दो दिन पहले हसदेव नदी में नहाते समय महिला के पास खेल रहा उसका 10 महीने का बच्चा रेंगते हुए पानी के पास पहुंचा और डूब गया. बच्चे को बचाने के लिए मां पानी में उतरी. लेकिन वह भी पानी के तेज बहाव में बह गई थी. जिसे मौके पर मौजूद चरवाहों ने बचा लिया.
लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका. वहीं अब दो दिन की खोजबीन के बाद बांगो पुलिस ने मासूम का शव बरामद कर लिया है. बच्चे का शव घटना स्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर हसदेव नदी में जलकुंभी के बीच फंसा हुआ मिला. बांगो पुलिस की टीम ने शव को बरामद किया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बता दें कि यह घटना 2 सितंबर सोमवार की दोपहर बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पाथाकछार गांव के पास हसदेव नदी के सिरकी घाट पर घटी. जहां 25 साल की सुनीता अपने 10 महीने जे बेटे के दुष्यंत को लेकर नहाने के लिए पहुंची थी. महिला नदी में उतरकर नहा रही थी. वहीं उसका बेटा नदी के किनारे खेल रहा था. इस दौरान बच्चा रेंगते हुए नदी की तरफ चला गया. वह जब पानी में डूबा. तब महिला की नजर पड़ी. वह उसे बचाने तेज बहाव के बीच मौके पर खोजबीन करने लगी. बच्चे के नहीं मिलने पर वह मूर्छित होकर नदी में बहने लगी. इस दौरान नदी के किनारे चरवाहों की नजर पड़ी तो उन्होंने नदी में कूदकर महिला को निकाला. उसके पेट में जा चुके पानी को बाहर निकाला तो उसे होश आया. उठने पर वह बच्चे के बारे में पूछने लगी. जिसके बाद किसी तरह से उसे शांत कराया गया.
घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची. जहां बांगो बांध से पानी का बहाव कम कराकर नदी में लापता हुए बच्चे की खोजबीन की जा रही थी. लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था. वहीं आज बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



