सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, अवैध संबंधों के चलते लोक लाज के डर से बच्चे को फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Newborn baby found on the roadside fear of throwing away the child due to fear of public shame due to illicit relations police engaged in investigation
महासमुंद : महासमुंद जिले के नजदीकी ग्राम बेलसोढा में सड़क किनारे एक नवजात शिशु मिलने से हड़कंप मच गया. बच्चा जिसका वजन करीब 3 किलो बताया जा रहा है. पूरी तरह स्वस्थ है. और फिलहाल जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.
सूत्रों के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने नेशनल हाईवे 353 पर आधी रात के समय बच्चे को सड़क किनारे छोड़ दिया और वहां से फरार हो गया. बीती रात करीब 2 बजे ध्रुव परिवार ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और उसे अपने घर ले आए.
ग्राम बेलसोढा की उप सरपंच हुलसी चंद्राकर ने ध्रुव परिवार को इस घटना की खबर दी. जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक अवैध संबंधों के चलते लोक लाज के डर से बच्चे को सड़क किनारे फेंकने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और संबंधित विभागों से मदद लेकर मामले की तहकीकात की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



