राजधानी में सनसनीखेज वारदात: होर्डिंग पोल से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या?
Sensational incident in the capital: Body of an unidentified young man found hanging from a hoarding pole; head bore injury marks; area in a state of panic—murder or suicide?
रायपुर : राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का शव होर्डिंग पोल से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव एक कार शोरूम के पास मिला है. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. शुरूआती जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं. जिसके चलते पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह स्थानीय लोगों ने होर्डिंग पोल पर गमछे के सहारे एक युवक का शव लटका देखा. इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को खबर दी गई. खबर मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की.
फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है. टीम द्वारा मौके से जरुरी सबूत जुटाए जा रहे हैं. पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी. शुरुआती जांच में मृतक की उम्र करीब 35 साल होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है.
हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
युवक के सिर पर चोट के निशान मिलने की वजह से पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण है. पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालेगी. ताकि युवक की पहचान और घटनास्थल तक पहुंचने से जुड़ी जानकारी सामने आ सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



