आदमखोर तेंदुए ने एक और मासूम बच्ची को बनाया शिकार, ग्रामीणों में फैली दहशत, परिवार में पसरा मातम, एक महीने में दूसरी घटना
Man-eating leopard made another innocent girl a victim panic spread among the villagers mourning spread in the family second incident in a month
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुआ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते एक महीने में आदमखोर तेंदुआ ने दो मासूम को अपना शिकार बनाया. धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां एक 3 साल की मासूम बच्ची को तेंदुए के हमले से मौत हो गई. घटना नगरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा के अंतर्गत आश्रित ग्राम धौराभाठा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे के आसपास एक मासूम बच्ची नेहा कमार घर के बाहर लघुशंका के लिए निकली. जिसे घात लगाए तेंदुआ ने हमला कर जंगल की तरफ ले गया. बच्ची को जंगल की तरफ तेंदुआ ले जाते देख ग्रामीणों की नजर पड़ी तो ग्रामीण बच्ची को छुड़ाने तेंदुए के पीछे भागे. लेकिन तेंदुआ के हमले से मासूम बच्ची नेहा कमार पिता संतोष कुमार की मौत हो गई.
एक महीने में दूसरी घटना
इसके पहले भी तेंदुआ ने एक मासूम को अपना शिकार बनाया था. बीते 4 अगस्त को शाम 7 बजे 3 साल का मासूम क्रिस को घर के बाड़ी से एक तेंदुआ उठा ले जाकर अपना निवाला बनाया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



