अजगर को डन्डे से पीट-पीट कर हत्या के आरोपी और लंगूरों के अवैध शिकार करने वाले शिकारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Police arrested the hunter accused of killing a python by beating it with a stick and illegally hunting langurs
अजगर को डन्डे से पीट पीट कर मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
गरियाबंद : मैनपुर देवभोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम कोयबा अमलीपारा निवासी नकुल मरकाम पिता बिरो सिंग जाति गोंड़ उम्र 47 साल के द्वारा देवभोग राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते हुए एक सरीसृप वन्यजीव अजगर को डन्डे से पीट पीट कर मार डाला गया.
इसकी गुप्त खबर मिलने पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी रायपुर छ.ग. सुधीर अग्रवाल और मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर छ.ग विश्वेश कुमार झा और उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद लक्ष्मण सिंह और वरूण जैन भा.व. से. के कुशल मार्गदर्शन में 5 सितम्बर 2024 को आरोपी नकुल मरकाम को हिरासत में लिया गया.
पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा वन विभाग के टीम को गुमराह किया गया कि अजगर सांप जिन्दा था. जिसे हम 3 लोग कोयबा गांव में सिंचाई विभाग द्वारा गये बांध में छोड़ा गया है. वन विभाग के टीम को आरोपी के बयान से संतुष्ट नही हुए.
इसलिए 6 सितम्बर 2024 को अजगर को मारते हुए विड़ीयो के आधार पर फिर से नकुल मरकाम पिता बिरो सिंग को कड़ी पुछताछ किया गया. पुछताछ से आरोपी नकुल मरकाम के द्वारा जुर्म कबुल किया गया और बताया कि अजगर को मारकर ग्राम-कोयबा से लगे घोघेर नाला में रेत को खोदकर नमक डालकर दफना दिया. जगह में ले जाकर दिखाया. वन विभाग के द्वारा अजगर को मारे गये डंडा और मृत अजगर को शव परीक्षण कराने के लिए अपने सुपुर्द में लिया गया और आरोपी नकुल पिता बिरोसिंग के खिलाफ पी.ओ.आर. क्रमांक 8431/23 6 सितम्बर.2024 वन जुर्म दर्ज किया गया.
जांच अधिकारी देवनारायण सोनी परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती (व.प्रा. ) मैनपुर के द्वारा आरोपी नकुल पिता बिरोसिंग को गिरफ्तार कर वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा के तहत न्यायीक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी देवभोग के सामने पेश किया गया.
इस कार्यवाही में गोपाल सिंह कश्यप सहायक संचालक (उदंती) मैनपुर, देवनारायण सोनी वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती (मैनपुर), धर्मेन्द सोनवानी स.प.अ. करलाझर, मनोज ध्रुव, प्रभारी स.प.अ. कोयबा, टकेश्वर देवागन, सुर्यदेव जगतवंशी, अनुप जांगडे, विरेन्द्र ध्रुव, भूपेन्द भेडिया, योगेश दिवान, श्रीमति रिंकी जोशी और सुरक्षा श्रमिकों का योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
लंगूरों के अवैध शिकार का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : छत्तीसगढ़ वन विभाग ने साजा वन परिक्षेत्र के ग्राम बेलगांव में आठ लंगूरों के अवैध शिकार के मामले में मुख्य आरोपी रामाधार को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई 5 सितंबर 2024 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रमुख वन बल प्रमुख वी. श्रीनिवास राव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुधीर अग्रवाल के निर्देश पर की गई.
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के पास से बंदूक बरामद हुई है. जिसका उपयोग 28 अगस्त 2024 को हुए इस अवैध शिकार में किया गया था. यह गिरफ्तारी धमधा की परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती लक्ष्मी आदित्य और साजा के परिक्षेत्र अधिकारी पी.आर. लसेल द्वारा की गई. जिसमें बेमेतरा के उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ) वी.एन. दुबे और अन्य वन विभाग के अधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



