रायपुर में नाबालिग रिश्तेदार ने कर दी 3 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या, कत्ल के बाद छिपा दिया झाड़ियों में शव, आरोपी गिरफ्तार
In Raipur a minor relative strangulated a 3 year old child to death after the murder he hid the body in the bushes the accused arrested
रायपुर : प्रदेश की न्यायधानी में शनिवार की सुबह युवक की हत्या का मामला सामने आया है. प्रदेश की राजधानी रायपुर के विधानसभा इलाके में तीन साल के बच्चे की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिए है. इलाके में दहशत का माहौल है. ये पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के वीआईपी सीटी के गोलचौक के पास का है.
इस मामले में बताया जा रहा है कि 3 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या नाबालिग रिश्तेदार ने की है. वही पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है. अपचारी बालक ने नाबालिग कों मौत के घाट उतार कर झाड़ियों में उसका शव फेंक दिया था
सडडू के वीआईपी सिटी के पास लेबर क्वार्टर में एक मजदूर परिवार रहता है. शुक्रवार दोपहर से उनका 3 साल का बेटा उनके रिश्तेदार नाबालिग के साथ निकला था. कुछ देर बाद परिजनों को बालक का ध्यान आया. उन्होंने उसे ढूंढना शुरु किया. नाबालिग से भी पूछताछ की. तो उसने जानकारी होने से इंकार कर दिया.
बच्चे के नहीं मिलने से परेशान होकर उसके परिजनों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस भी बालक की तलाश में लगी थी. इस बीच रात करीब 11:30 बजे बालक का शव वीआईपी सिटी के गोल चौक के पास झाड़ियों में मिला. इसकी खबर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



